Categories: मनोरंजन

धर्मयुद्ध में फंसी ‘द केरला स्टोरी’, हिंदू-मुस्लिम की सियासी लड़ाई बॉलीवुड तक आई…राज्य में उठी नाराजगी की चिंगारी!

The Kerala Story Controversy: बॉलीवुड फिल्म "द केरल स्टोरी" ने 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में एक नहीं बल्कि दो-दो अवॉर्ड मिले हैं। लेकिन फिल्म के अवॉर्ड जीतते ही सियासी संग्राम मच गया है।

Published by Preeti Rajput

The Kerala Story Controversy: बॉलीवुड फिल्म “द केरल स्टोरी” ने 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में दो अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। इस फ्लिम ने सर्वश्रेष्ठ निर्देशक और सर्वश्रेष्ठ सिनेमाटोग्राफर का अवॉर्ड जीता है। फिल्म के 2 अवॉर्ड एक साथ जीतने के बाद पूरी टीम जश्न मना रहा है। लेकिन फिल्म की जीत को लेकर राजनीतिक विवाद छिड़ गया है। “द केरल स्टोरी” के अवॉर्ड जीतने पर केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने नाराजगी जाहिर की है। 

“द केरल स्टोरी” ने जीते 2 अवॉर्ड 

फिल्म की जीत को लेकर केरल के सीएम विजयन और उनकी पार्टी ने विरोध जाहिर किया है। यह फिल्म 2023 में रिलीज हुई थी। उस वक्त भी फिल्म को लेकर काफी सियासत हुई थी। उसके बाद भी यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई। केरल के सीएम विजयन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट कर नाराजगी वयक्त की है। 

Related Post

केरल के सीएम ने जताई नाराजगी

उन्होंने पोस्ट कर लिखा-केरल की छवि धूमिल करने और सांप्रदायिक नफ़रत के बीज बोने के स्पष्ट इरादे से, घोर गलत सूचना फैलाने वाली एक फिल्म को सम्मानित करके, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के निर्णायक मंडल ने संघ परिवार की विभाजनकारी विचारधारा को वैधता प्रदान की है।

उन्होंने आगे लिखा कि- केरल, वह भूमि जो हमेशा सांप्रदायिक ताकतों के विरुद्ध सद्भाव और प्रतिरोध का प्रतीक रही है, इस निर्णय से घोर अपमानित हुई है। केवल मलयाली ही नहीं, बल्कि लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले सभी लोगों को सत्य और हमारे प्रिय संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपनी आवाज़ उठानी चाहिए।  

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026