राइज एंड फॉल में दिख रही इस लड़की से शादी करने को बेताब हजारों, एक-एक तस्वीर से छलकती है ‘हॉटनेस’!

अशनीर ग्रोवर के रिएलिटी शो में एक लड़की नजर आ रही है, जिसका नाम अनाया बांगड़ है। अनाया बांगड़ ने शो में खुलासा किया है कि उनके लिए हजारों रिश्ते आ चुके हैं।

Published by Prachi Tandon

इंडियन बिजनेसमैन और शॉर्क टैंक फेम अशनीर ग्रोवर अपने नए शो राइज एंड फॉल के लिए इन दिनों खूब सुर्खियों का हिस्सा बने हुए हैं। राइज एंड फॉल में पवन सिंह, अर्जुन बिजलानी, आदित्य नाराण, कीकू शारदा, नयनदीप रक्षित, आरुष भोला, धनश्री वर्मा, अरबाज पटेल और कुब्रा सेत जैसे कई नामी सितारों ने हिस्सा लिया है। शो में नामी सितारों के साथ अनाया बांगड़ ने भी हिस्सा लिया है। अनाया बांगड़ पूर्व क्रिकेटर संजय बांगड़ की बेटी हैं। 

राइज एंड फॉल शो में अनाया बांगड़ अपनी लाइफ जर्नी के लिए खूब लाइमलाइट बटोर रही हैं। हाल ही में उन्होंने शो में बताया है कि उनसे शादी के लिए हजारों लड़के बेताब हैं। 

कौन हैं अनाया बांगड़?

अनाया बांगड़ पूर्व इंडियन क्रिकेटर संजय बांगड़ की ट्रांस-बेटी हैं। जी हां, अनाया पहले एक लड़का थीं और उनका नाम आर्यन था। लेकिन, हॉर्मोनल रिप्लेसमेंट थेरेपी लेने के बाद वह अनाया बन गई हैं।  

A post shared by Anaya Bangar (@anayabangar)

अनाया बांगड़ की उम्र 23 साल है और वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। लेकिन, वह सबसे ज्यादा लाइमलाइट में तब आईं जब उन्होंने क्रिकेट की दुनिया को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए। 

Related Post

अनाया बांगड़ ने एक वीडियो में यह भी बताया था कि क्रिकेट जगत में असुरक्षा और टॉक्सिक मर्दानगी भरी हुई है। इतना ही नहीं, अनाया का यह भी कहना था कि जेंडर चेंज के बाद उनके साथी क्रिकेटरों ने उत्पीड़न किया था। अपने स्ट्रगल की बात करते हुए अनाया ने बताया था कि कुछ क्रिकेटर उन्हें अपनी न्यूड फोटोज भेजते थे। 

अनाया बांगड़ को मिल चुके हैं 30-40 हजार रिश्ते!

A post shared by Anaya Bangar (@anayabangar)

अनाया बांगड़ फिलहाल राइज एंड फॉल शो में हैं। इस शो में अपनी को-कंटेस्टेंट से बात करते हुए अनाया ने बताया कि उन्हें कमेंट सेक्शन में नफरत और मैसेज सेक्शन में प्यार मिलता है। अनाया ने साथ ही बताया, उन्हें अब तक 30 से 40 हजार शादी के लिए रिश्ते आ चुके हैं। 

बता दें, अनाया का अंदाज शो में लोगों को खूब पसंद आ रहा है। वह स्क्रीन पर कम बोलती दिखती हैं, लेकिन उनका बोलने के अंदाज ने लोगों को खूब इंप्रेस किया हुआ है। 

बेहद खूबसूरत लगती हैं अनाया!

अनाया के लुक की बात करें तो उनकी एक से बढ़कर एक ग्लैमरस तस्वीरें आती हैं। जिन्हें वह अक्सर ही सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। 

Prachi Tandon
Published by Prachi Tandon

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026