गोविंदा की पत्नी ने कृष्णा अभिषेक को किया माफ, बहन आरती सिंह ने दिया ऐसा रिएक्शन

पिछले दिनों एक इंटरव्यू में जब सुनीता से कृष्णा और गोविंदा के बीच चल रही अनबन के बारे में सवाल किए गए थे तो उन्होंने कहा था कि उन्होंने अब कृष्णा से कोई शिकायत नहीं है.

Published by Kavita Rajput

कुछ दिनों पहले सुनीता आहूजा ने गोविंदा (Govinda)और उनके भतीजे कृष्णा अभिषेक के बीच अनबन खत्म होने की बात कहकर फैंस को खुश कर दिया था. सुनीता ने कहा कि बीते समय में उनके और कृष्णा-आरती सिंह के बीच जो भी कड़वाहट थी, वो उसे खत्म करती हैं. अब कृष्णा की बहन आरती ने सुनीता की इन बातों पर अपना रिएक्शन दिया है. 

आरती बोलीं, मैं राहत महसूस कर रही हूं

Related Post

आरती ने एक वेबसाइट से बातचीत में कहा, हां मैंने वो इंटरव्यू देखा था, मैं बेहद खुश हूं. हम हमेशा से उनके बच्चे हैं और मुझे अंदर से ये बात पता था कि वो हमें प्यार करती हैं. पिछले सालों में जो कुछ भी हुआ, क्या आपने मेरी तरफ से कोई ऐसी बात सुनी?मैं बहुत खुश हूं उन्होंने जो भी कृष्णा के लिए कहा है. मैं सब अच्छी बातें सुनना चाहती हूं. अभी तक हमारी इस बारे में बात नहीं हुई है लेकिन मैं ये सुनकर काफी राहत महसूस कर रही हूं कि अब वो हमसे अपसेट नहीं हैं. 

क्या कहा था सुनीता ने?

पिछले दिनों एक इंटरव्यू में जब सुनीता से कृष्णा और गोविंदा के बीच चल रही अनबन के बारे में सवाल किए गए थे तो उन्होंने कहा था कि उन्हें अब कृष्णा से कोई शिकायत नहीं है. सुनीता ने कहा था, मेरे लिए, ये सब मेरे बच्चे हैं. मैं पुराना जो भी था, वो सब भूल चुकी हूं, अब मैं चाहती हूं कि मेरे बच्चे हंसे, खेलें और खुश रहें,मेरा सबको आशीर्वाद है. बता दें कि कृष्णा और गोविंदा के बीच तब अनबन हो गई थी जब कृष्णा ने एक कॉमेडी शो में गोविंदा को लेकर एक कमेंट कर दिया था जो कि एक्टर को बिलकुल रास नहीं आया था. इसके बाद इनके रिश्ते किसी न किसी बात को लेकर बिगड़ते ही चले गए.

Kavita Rajput

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026