कपिल शर्मा शो से Sunil Grover को निकालना चाहते थे मेकर्स, डिप्रेशन की वजह से अस्पताल में भर्ती थे एक्टर

कपिल शर्मा शो मिलने से पहले सुनील डिप्रेशन के शिकार हो गए थे और अस्पताल में भर्ती थे. ये बात शो में बुआ की भूमिका निभा चुकीं उपासना सिंह ने एक इंटरव्यू में कही है.

Published by Kavita Rajput

सुनील ग्रोवर (Sunil Grover) ने साल 2000 के आसपास एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया था. कपिल शर्मा के शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ में काम करने के बाद उन्हें रातोंरात पॉपुलैरिटी मिली और तकरीबन दस साल के करियर में स्ट्रगल करने के बाद वह घर-घर में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गए. हालांकि सुनील के लिए ये सफर आसान नहीं रही. कपिल शर्मा का शो मिलने से पहले सुनील डिप्रेशन के शिकार हो गए थे और अस्पताल में भर्ती थे. ये बात शो में बुआ की भूमिका निभा चुकीं उपासना सिंह ने एक इंटरव्यू में कही है.

सुनील को शो से हटाना चाहती थी क्रिएटिव टीम

Related Post

उपासना ने बताया कि जब सुनील ने शो ज्वाइन किया था तो शुरुआत के दिनों में ही क्रिएटिव टीम वाले उन्हें निकालना चाहते थे क्योंकि उन्हें लगता था कि सुनील बाकी स्टारकास्ट के साथ फिट नहीं बैठ पा रहे थे. उपासना बोलीं, जब वो शुरुआत में आए थे तो वो बहुत धीमे बात करते थे तो शो की क्रिएटिव टीम को लगा कि उन्हें हटा देते हैं क्योंकि उन्हें लगा कि सुनील परफॉर्म नहीं कर पाएंगे और बाकी की स्टारकास्ट के साथ नहीं जमेंगे. तब मैंने उन्हें समझाया था कि सुनील बहुत अच्छे एक्टर हैं और हमें उन्हें शो में जरुर रखना चाहिए.

सुनील को था डिप्रेशन

उपासना ने आगे कहा, जब कपिल का शो शुरू हुआ तो सुनील की तबीयत ठीक नहीं थी. तब मैंने उनसे पूछा कि उन्हें क्या दिक्कत है तो उन्होंने मुझे बताया था कि वो डिप्रेशन के चलते अस्पताल में भर्ती थे. उनके पास कोई काम नहीं था. आज ख़ुशी है कि उन्होंने ये मुकाम हासिल किया है, अब हम बहुत अच्छे दोस्त हैं. बता दें कि सुनील नेटफ्लिक्स पर हाल ही में खत्म हुए कपिल के शो के तीसरे सीजन में नजर आए थे. उन्हें कुछ समय पहले वेबसीरीज ‘डब्बा कार्टल‘ में भी देखा गया था.

Kavita Rajput

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026