Shehnaaz Gill का छलका दर्द, बोलीं- सिद्धार्थ की मौत ने मुझे बदल दिया, नहीं तो मैं वही बिग बॉस वाली….

एक पॉडकास्ट में शहनाज़ ने कहा कि सिद्धार्थ शुक्ला की मौत ने उन्हें बेहद तगड़ा झटका दिया था. बता दें कि सिद्धार्थ की 40 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई थी.

Published by Kavita Rajput

शहनाज़ गिल (Shehnaaz Gill) अब किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. बिग बॉस 13 से पॉपुलैरिटी हासिल करने वाली शहनाज़ अब एक्ट्रेस बन चुकी हैं. हाल ही में उनकी पंजाबी फिल्म ‘इक कुड़ी’ रिलीज हुई है जिसे काफी सराहा जा रहा है. फिल्म ने बॉक्सऑफिस पर अब तक 10 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. शहनाज़ ने हाल ही में अपने करियर और पर्सनल लाइफ को लेकर बात की है.

सिद्धार्थ की मौत के बाद बदल गई

Related Post

एक पॉडकास्ट में शहनाज़ ने कहा कि सिद्धार्थ शुक्ला की मौत ने उन्हें बेहद तगड़ा झटका दिया था. बता दें कि सिद्धार्थ की 40 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई थी. शहनाज़ और सिद्धार्थ बिग बॉस 13 में करीब आए थे और दोनों के रिलेशनशिप में होने की खबरें थीं. जब सिद्धार्थ की मौत हुई तो फैंस को तो झटका लगा ही था लेकिन शहनाज को संभालना मुश्किल हो गया था. शहनाज़ ने पॉडकास्ट में इस बारे में बात करते हुए कहा, सिद्धार्थ मुझे बहुत मैच्योरिटी देकर गए हैं, जब वो सब हुआ तो उसके बाद मैं बहुत मैच्योर हो गई हूं, नहीं तो मैं वही बिग बॉस वाली होती-किसी दुनिया की परवाह नहीं, कुछ नहीं. मैं बेफिक्र, बिंदास, गुस्सैल थी और खूब एन्जॉय करती थी लेकिन मेरी मासूमियत सिद्धार्थ के जाने के बाद छिन गई. मैं बदल गई. कई बार मैं उस समय की रील्स देखती हु तो मैं सोचती हूं, मैं क्या थी? मैं ऐसे थी? जिंदगी ने मुझे बदल दिया. ज़िंदगी अपने आप बदल गई और मेरे भाई ने भी मुझे बदल दिया.

सिद्धार्थ ने मुंबई से नहीं जाने दिया

शहनाज़ ने आगे कहा, मैं तो बिग बॉस के बाद वापस चंडीगढ़ जाने वाली थी लेकिन उसने (सिद्धार्थ) ने कहा- नहीं जाना है. उन्होंने मेरे लिए सारे अरेंजमेंट्स किए, मैं तो मुंबई में किसी को नहीं जानती थी, मैंने अपने आपको ग्रूम किया और जीरो से अपना करियर खड़ा किया. बता दें कि बिग बॉस के बाद शहनाज़ कई म्यूजिक वीडियोज में नजर आई थीं. उन्होंने सलमान खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड डेब्यू किया था.

Kavita Rajput

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026