मां से छुपकर जब एक्ट्रेस ने दिए इतने बोल्ड सेक्स सीन्स, पोल खुली तो मचा हंगामा

सना ने 2016 में 'वजह तुम हो' नाम की एक फिल्म की थी जिसमें उन्होंने इतने लवमेकिंग सीन्स दिए कि उनकी मां उनसे नाराज़ हो गई थीं.

Published by Kavita Rajput

Sana Khan Sex Scenes: बिग बॉस 6 की कंटेस्टेंट और एक्ट्रेस सना खान (Sana Khan) ने 2020 में शोबिज की दुनिया छोड़कर आध्यात्म का रास्ता अपना लिया था. उन्होंने शोबिज की दुनिया को अलविदा कहने के बाद मुफ़्ती अनस से शादी करके अपना घर बसा लिया था. इसके बाद वो दो बच्चों की मां बन गईं और अपनी फैमिली लाइफ में बिजी हो गईं. वैसे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री छोड़ने से पहले सना ने अपने फ़िल्मी करियर में काफी बोल्ड काम किए. 2016 में उन्होंने ‘वजह तुम हो’ (Wajah Tum Ho)  नाम की एक फिल्म की थी जिसमें उन्होंने इतने लवमेकिंग सीन्स दिए कि उनके फैंस ने उन्हें नफरत भरे मेल भेजने शुरू कर दिए थे. इतना ही नहीं इस फिल्म में एक्ट्रेस के लवमेकिंग सीन्स ने उनकी मां को इतना नाराज़ कर दिया था कि उन्होंने सना से बातचीत तक बंद कर दी थी.

मां को बिना बताए साइन की फिल्म

जी हां, सना ने एक इंटरव्यू में खुद इस बात का खुलासा करते हुए कहा था, मैंने जब ‘वजह तुम हो’ साइन की थी तो अपनी मां को इस बारे में नहीं बताया था. कुछ लोगों को ऐसी बातें समझाना मुश्किल होता है. ऐसे में जब उन्हें इस बारे में मालूम चला कि मैंने फिल्म में इतना एक्सपोज़ किया है तो वो बहुत ही ज्यादा अपसेट हो गई थीं. 

Related Post

सना बोलीं, मेरी मां ने मुझसे पूछा कि मैंने इतना ज्यादा एक्सपोज़ क्यों किया है?लेकिन मुझे लगता है कि कोई भी मां इस बारे में जानकर ऐसे ही रियेक्ट करती.मैंने उन्हें समझाया कि फिल्म में मेरा किरदार अच्छा है, आप उसे ऐसे सीन्स की वजह से जज मत कीजिए. सना ने बताया था कि उनकी मां ने उनसे नाराज़ होकर कुछ समय के लिए बातचीत तक बंद कर दी थी लेकिन बाद में सब ठीक हो गया.

सेक्स सीन शूट करना मुश्किल: सना

फिल्म में सेक्स सीन्स देने पर सना ने कहा था, मैं जानती हूं कि दर्शकों ने इसे एन्जॉय किया लेकिन मेरे लिए इमोशनल सीन्स से ज्यादा सेक्स सीन्स शूट करना मुश्किल रहा. सेक्स सीन्स को अच्छे से करना बहुत अहम होता है और फिल्म के डायरेक्टर विशाल ने मेरा हाथ पकड़कर मेरा हौसला बढ़ाते हुए कहा था, डोंट वरी सना, तुम इन सीन्स में बहुत खूबसूरत लगोगी.सना ने ये भी बताया कि गुरमीत चौधरी के साथ उनके सेक्स सीन्स के ज्यादा रीटेक्स नहीं हुए थे क्योंकि इनकी तैयारी पहले ही काफी अच्छे से कर ली गई थी. आपको बता दें कि वजह तुम हो बॉक्सऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन सेक्स सीन्स की वजह से इसके ट्रेलर को 12 घंटे में ही एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने देख डाला था.

Kavita Rajput

Recent Posts

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Russian Oil: इजराइल ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण लगातार अन्य देशों को…

March 6, 2026

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026

CBSE Board Exams 2026: मिडिल ईस्ट के 7 देशों में सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं रद्द, 12वीं की स्थगित

CBSE Board Exams 2026: मध्य पूर्व के देशों में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए…

March 5, 2026