जब रैम्प पर ड्रेस ने दिया धोखा, अचानक पीछे से फट गई, फूट-फूटकर रोने लगी थीं Gauahar Khan

एक्टिग की दुनिया में कदम रखने से पहले गौहर खान ने मॉडलिंग की दुनिया में भी काफी नाम कमाया है लेकिन एक रैम्प वॉक के दौरान उन्हें एक हादसे के चलते शर्मसार होना पड़ा था.

Published by Kavita Rajput

Gauahar Khan wardrobe malfunction: गौहर खान (Gauahar Khan) का नाम टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शुमार किया जाता है. उन्होंने कई फिल्मों और वेब सीरीज में भी काम किया है.इसके अलावा उन्होंने लंबे समय तक मॉडलिंग भी की है. गौहर लंबे समय से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और उन्होंने अपनी खूबसूरती और एक्टिंग टैलेंट से सबका दिल जीता है. कई बार गौहर का नाम किसी न किसी विवाद से भी जुड़ा है. आज हम आपको एक ऐसे ही विवाद के बारे में बताने जा रहे हैं. 

Related Post

जब रैम्प वॉक के दौरान फट गई ड्रेस 
घटना 2006 की है. गौहर बतौर शो स्टॉपर लैक्मे फैशन वीक में पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने लास्केल सिमंस की डिज़ाइन की हुई ड्रेस पहनी. गोल्डन और ब्लैक कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में गौहर काफी खूबसूरत लग रही थीं. जब वो इसे पहनकर रैम्प वॉक करने आईं तो सभी की नज़रें उनपर टिकी रह गईं लेकिन इसी बीच एक घटना घटी जिससे गौहर को भी शर्मसार होना पड़ा. रैम्प वॉक के दौरान ही गौहर वार्डरोब मॉलफंक्शन का शिकार हो गईं क्योंकि उनकी ड्रेस पीछे से फट गई. ड्रेस ऐसी जगह से फटी जहां से गौहर के लिए इसे छुपाना भी मुश्किल हो गया. हालाँकि प्रोफेशनलिज्म दिखाते हुए गौहर ने रैम्प वॉक बीच में नहीं रोकी और जैसे-तैसे उसी फटी ड्रेस को छुपाकर बैकस्टेज पहुंच पायीं. तब तक गौहर के इस उप्स मोमेंट को फोटोग्राफर्स अपने कैमरे में कैप्चर कर चुके थे और फिर गौहर की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह वायरल होने में देर नहीं लगी. बैकस्टेज जाकर गौहर फूट-फूटकर रोई थीं.


लोगों ने घटना को कहा-पब्लिसिटी स्टंट
ड्रेस फटने की घटना को कुछ लोगों ने पब्लिसिटी स्टंट बताकर गौहर खान की आलोचना भी की. इवेंट के आयोजकों और गौहर पर एफआईआर भी दर्ज की गई लेकिन ये साबित नहीं हो पाया कि ड्रेस फटने की घटना जानबूझकर की गई थी. गौहर ने भी कहा था कि कोई लड़की अपने साथ ऐसा क्यों करेगी. ये रैम्प वॉक के दौरान हुआ केवल एक बुरा हादसा था और कुछ नहीं. 

Kavita Rajput

Recent Posts

Dhurandhar 2 Trailer Release: धमाकेदार एंट्री के साथ आया ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, फैंस बोले–ब्लॉकबस्टर पक्की!

Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 का दमदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, जिसने आते ही…

March 7, 2026

क्या आप जानते हैं कि बिना मशीनों के हमारे पुर्वजों का इलाज कैसे होता था?

जैसे आज के समय में बीमारीयों का पता बड़ी-बड़ी मशीनों से लगता है, वैसे ही…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: किन-किन रंगों से मनाएं रंग पंचमी का त्योहार, होगा धन लाभ; नोट करें सभी 12 राशि के जातक

Rang Panchami 2026: पूरे देश में लोग रंग पंचमी त्योहार को बहुत जोश और उत्साह…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: 8 या 9 कब है रंग पंचमी, क्यों मनाई जाती है, क्या है इसका महत्व?

Rang Panchami 2026: बस एक दिन और फिर रंग पंचमी आने वाली है तो क्या…

March 7, 2026