मां ने तमीज नहीं…, फूट-फूट कर रोई Tanya Mittal, सपोर्ट में उतरे घरवाले, कुनिका को सुनाई खरी-खोटी

Bigg Bos 19 Tanya Mittal : सलमान खान के शो बिग बॉस के घर में आए दिन हंगामा होता रहता है, हाल के एपिसोड में देखा जा सकता है कि तान्या अपनी मां को याद कर रोती नजर आईं, वहीं कुनिका पर लोगों ने जमकर नाराजगी जताई.

Published by Sanskriti Jaipuria

Bigg Boss 19 Tanya Mittal : बिग बॉस 19 का हालिया एपिसोड लोगों के लिए सिर्फ एक मनोरंजन नहीं, बल्कि एक गहरे जज्बात और इंसानियत की परख बनकर उभरा। रसोई में शुरू हुई एक मामूली बहस ने एक प्रतिभागी की जिंदगी के सबसे कठिन पलों को पर्दे पर ला दिया – जब तान्या मित्तल ने अपनी दर्दभरी कहानी शेयर की, तो हर कोई दंग रह गया।

सब कुछ तब शुरू हुआ जब तान्या रसोई में भिंडी काट रही थीं और उन्हें उसमें कीड़ा दिखाई दिया। उन्होंने घिन जताई, तो कुनिका सदानंद ने व्यंग्य कसते हुए कहा, “थोड़ा और किचन में रहोगी तो बहुत कुछ सीखोगी।” तान्या ने फौरन जवाब दिया, “आपका महिला सशक्तिकरण हमेशा रसोई से क्यों शुरू होता है?” फिर उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “खाना बनाना नहीं आता तो क्या मेरी मम्मी ने मुझे संस्कार नहीं दिए?” इस बात से दोनों के बीच बहस और तीखी हो गई। कुनिका ने तान्या पर दूसरों को नीचा दिखाने का आरोप लगाया, जबकि तान्या ने जवाब दिया, “नॉमिनेशन आएं, फिर बताऊंगी।”

मां के लिए भावुक हुईं तान्या

बात तब बिगड़ गई जब कुनिका ने तान्या की मां को घसीटते हुए कहा, “तुम्हारी मां ने तो तुम्हें तमीज ही नहीं सिखाई।” ये सुनकर तान्या इमोश्नल हो गईं और रोते हुए बोलीं, “मेरी मां मेरा भगवान है। उन्होंने मुझे बचाया, जब पापा मारते थे। इतनी मुश्किल से यहां तक पहुंची हूं। उन्हें इस तरह नीचा दिखाना ठीक नहीं।”

Related Post

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

घरवालों का साथ, कुनिका की जिद

गौरव ने आगे बढ़कर तान्या का बचाव किया और कुनिका को लताड़ते हुए कह- ‘आप किसी की दुश्मन हो सकती है, लेकिन इतनी नीचता सही बात नहीं है। आपको इस शो में देखकर अफसोस हो रहा है।’शो में ज्यादतर घरवाले तान्या के साथ खड़े दिखे, लेकिन कुनिका अपने बयान पर अड़ी रहीं और बोली मुझे कोई फर्क नहीं। मैं फिर कहूंगी कि उसे तमीज नहीं।

फिर बाद में तान्या ने अपने जिंदगी के दर्द के बारे में बताया – ‘उन्होंने कहा- पापा मारते थे, मां बचाती थीं। मैंने बड़ी मुश्किल से बिजनेस शुरू किया। 19 की उम्र में मेरी शादी जबरन तय कर दी गई थी। बाहर निकलना, साड़ी पहनना – सब कुछ इजाजत लेकर करना पड़ता था।’ उनकी आंखों में आंसू और आवाज में दर्द ने पूरे घर को हिला दिया। मगर अफसोस की बात ये रही कि कुनिका को इसका भी कोई अफसोस नहीं था।

Sanskriti Jaipuria
Published by Sanskriti Jaipuria

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026