अभी भी रियाज़ चल रहा-Bigg Boss 19 में सलमान ने कुनिका-कुमार सानू के अफेयर पर ली चुटकी

शो की शुरुआत में ही कुनिका ने कहा था कि उन्हें ये बात कबूलने में कोई शर्म नहीं कि वो कुमार सानू के साथ 1993 के दौरान रिलेशनशिप में थीं.

Published by Kavita Rajput

बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) का वीकेंड एपिसोड मस्ती से भरा रहा. इस दौरान सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) और होस्ट सलमान खान ने मज़ाक-मज़ाक में एक्ट्रेस कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) की खूब टांग खींची. अपने बेबाकी के लिए मशहूर कुनिका ने पिछले दिनों बिग बॉस के घर में ही खुलासा किया था कि वो शादीशुदा मर्द के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थीं. कुनिका का इशारा बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू की तरफ था. मीका ने बातों ही बातों में कुनिका और कुमार सानू के रिश्ते पर कमेंट किया जिससे घर में ठहाके गूंज पड़े.

सलमान बोले-अभी भी रियाज़ चल रहा है
दरअसल, वीकेंड का वार एपिसोड में आए मीका सिंह ने प्रतिभागियों को म्यूजिकल चैलेंज दिया. इस दौरान मीका ने प्रतिभागियों को अपने गाने गाने का गेम खिलाया. जब कुनिका की बारी आई और उन्होंने माइक थामा तो मीका ने चुटकी ली और कहा, आपको सुर का बहुत ज्ञान है, आप सुर से बहुत करीब रही हैं. मीका की बातें सुनकर सलमान भी कुनिका को छेड़ने लगे और बोले, लगता है अभी भी रियाज़ चल रहा है. मीका और सलमान की ये बातें सुनकर सभी घरवाले खूब हँसे. 

Related Post

25 साल पहले अलग हो गए थे कुनिका-कुमार सानू
बता दें कि शो की शुरुआत में ही कुनिका ने कहा था कि उन्हें ये बात कबूलने में कोई शर्म नहीं कि वो कुमार सानू के साथ 1993 के दौरान रिलेशनशिप में थीं. वह उस समय अपनी पत्नी से अलग रहते थे. उन्हें कुमार सानू से अलग हुए 25 साल हो चुके हैं. सानू दूसरी शादी कर चुके हैं और अपने परिवार के साथ ख़ुशी से रह रहे हैं. कुनिका ने कहा था, हम एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और मुझे कोई अफ़सोस नहीं है. ये चैप्टर अब क्लोज हो चुका है और मैं सिंगल रहकर बहुत खुश हूं.  

Kavita Rajput
Published by Kavita Rajput

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026