Bigg Boss 19: घर में प्रणित मोरे की दोबारा एंट्री, डरीं नीलम तो खुशी से झूम उठे मृदुल

पिछले वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने प्रणित की खराब सेहत के बारे में चर्चा की थी. उन्होंने कहा था कि उनकी देखरेख बिग बॉस के घर में संभव नहीं है.

Published by Kavita Rajput

बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19)  में नया ट्विस्ट आएगा. दरअसल, शो में पिछले दिनों घर से बाहर हुए कंटेस्टेंट की वापसी होगी. जी हां, ये कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि प्रणित मोरे (Pranit More) हैं जिन्हें बीमारी की वजह से शो से बाहर जाना पड़ा था. प्रणित की वापसी की खबरें पिछले एक-दो दिन से सोशल मीडिया पर चल रही थी लेकिन हाल ही में मेकर्स ने एक प्रोमो रिलीज करके इस बात को कंफर्म कर दिया. हालांकि, इस प्रोमो में प्रणित का चेहरा नहीं दिखाया गया है लेकिन कंटेस्टेंट मृदुल तिवारी के रिएक्शन ने साफ कर दिया है कि शो में वापसी करने वाले प्रणित मोरे ही हैं. 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

नीलम की उड़ी हवाईयां, बोलीं-स्टोररूम में कोई है…

Related Post

प्रोमो में दिखाया जाता है कि स्टोररूम की बेल बजती है और नीलम गिरी अंदर दरवाजा खोलकर देखती हैं कि आखिर क्या हुआ है. वह ये बात नोटिस करती हैं कि स्टोररूम में कोई है और डरी-डरी सी नजर आती हैं. इसके बाद वह घरवालों को आकर बताती हैं कि स्टोररूम में कोई छुपा हुआ है. नीलम की बात सुनकर घरवाले भी डर जाते हैं लेकिन मृदुल हिम्मत करके स्टोररूम में जाते हैं और झुककर देखते हैं तो ख़ुशी के मारे जोर से चिल्ला पड़ते हैं. 

डेंगू से पीड़ित थे प्रणित

बता दें कि पिछले वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने प्रणित की खराब सेहत के बारे में चर्चा की थी. उन्होंने कहा था कि उनके पास प्रणित की मेडिकल रिपोर्ट्स हैं और उनकी देखरेख बिग बॉस के घर में संभव नहीं है. इस वजह से प्रणित शो से बाहर जाएंगे. प्रणित के बाहर होने से अभिषेक बजाज, अश्नूर कौर, मृदुल और मालती चहर को काफी झटका लगा था. लेकिन अब उनकी वापसी से सब घरवाले खुश हो जाएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रणित को डेंगू हुआ था. 

Kavita Rajput
Published by Kavita Rajput

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026