Awez Darbar की EX गर्लफ्रेंड को मिली जान से मारने की धमकी, शुभी जोशी ने पोस्ट कर शेयर किया अपना दर्द, बोलीं- ‘गालियां…’

Awez Darbar Ex Shubhi Joshi: आवेज दरबार की एक्स गर्लफ्रेंड शुभी जोशी ने हाल ही में एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया था. जिसमें उन्होंने आवेज पर धोखा देने का आरोप लगाया था. इस बीच अब उन्होंने एक और पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने लोगों को बताया कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है.

Published by Preeti Rajput

Bigg Boss 19 EX Awez Darbar: आवेज दरबार (Awez Darbar) की एक्स गर्लफ्रेंड शुभी जोशी (Shubhi Joshi) पॉडकास्ट की एक क्लिप के वायरल होने के बाद सुर्खियों में आईं. इस पोडकास्ट में उन्होंने आवेज पर धोखा देने के आरोप लगाए थे. शुभी स्प्लिट्सविला 15 (Splitsvilla 15) की प्रतियोगी रह चुकी हैं. पोडकास्ट के बाद अब उन्होंने एक बार फिर बयान जारी किया है. उन्होंने पोस्ट कर बताया कि अपनी कहानी बताने के लिए उन्हें ट्रोलिंग, दुर्व्यवहार और मौत की धमकियां मिल रही हैं. जिससे उनके मानसिक स्वास्थ्य पर भारी असर पड़ा है.

शुभी को मिल रही जान से मारने की धमकी

शुभी ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि- अब उन्हें रात में नींद नहीं आ रही है. बेचैनी और मानसिक दबाव ने उन्हें मुश्किल में डाल दिया है. शुभी ने बताया कि पिछले कुछ दिन उनके जीवन के सबसे कठिन दिन रहे हैं. उन्होंने लिखा कि- मैं भी इंसान हूं. मेरी भी भावनाएं, परिवार और सीमाएं हैं. पोडकास्ट के बारे में बात करते हुए उन्होंने आगे लिखा कि- मैंने अपनी बात पूरी इमानदारी के साथ रखी. किसी की कोई बुराई नहीं की है. लेकिन लोग मुझे जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. मुझे इस बात की चिंता थी कि यह फैसले का रिजल्ट क्या होगा. लेकिन मैंने सच बताने का फैसला किया.

Related Post

शुभी ने लोगों को दिया मुंहतोड़ जवाब

अंत में, उन्होंने उन लोगों को जवाब दिया जो सोचते हैं कि उन्होंने बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में आने के लिए आवाज़ उठाई थी. उन्होंने लिखा, “जो लोग सोच रहे हैं कि मैंने यह सब एक अवसर का लाभ उठाने के लिए किया, उन्हें बता दूँ कि इस मामले को बढ़ा-चढ़ाकर बताने के बजाय, मैंने ही इस अवसर को बंद कर दिया. मैं हमेशा ‘किसी की पूर्व’ कहलाने के बजाय अपनी अलग पहचान चुनूंगी. अगर इससे परिवारों को ठेस पहुंची है, तो मैं पूरी तरह से माफी मांगती हूं, लेकिन पूरे सम्मान के साथ कहूं तो मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था. लेकिन मैं किसी और के वर्तमान की रक्षा के लिए खुद को हमेशा के लिए गलत नहीं बता सकती.”

Preeti Rajput

Recent Posts

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026

Badshah Tatiri Song Controversy: मुश्किल में फंसे रैपर बादशाह! विवादों में हरियाणवी लोकगीत ‘टटीरी’; राज्य महिला आयोग ने किया तलब

Badshah Tatiri Song Controversy: बॉलीवुड रैपर बादशाह हरियाणवी लोकगीत 'टटीरी' को अपने अंदाज में गाने…

March 6, 2026

Seasonal Affective Disorder: क्या बदलता मौसम कर रहा है आपका दिमाग खराब, मनोचिकित्सक ने बताए इसके कारण और लक्षण

Seasonal Affective Disorder:  सर्दियों से गर्मियों की ओर बढ़ते बसंत के मौसम में कई लोगों…

March 6, 2026

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026