Bigg Boss 19: क्या सच में गौरव खन्ना,अशनूर कौर और मृदुल तिवारी को YRF ने किया बैन?

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में हाल ही में गौरव खन्ना,अशनूर कौर और मृदुल तिवारी को फिल्मों के पीआर स्टंट को लेकर बाते करने पर YRF द्वारा बैन कर दिआ गया है, आइए जानते हैं कितनी सच्चाई है-

Published by sanskritij jaipuria

Bigg Boss 19: टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 19 लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. हर हफ्ते शो में नए ट्विस्ट और विवाद देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में शो के एक एपिसोड में हुई बातचीत ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है. नवभारत की रिपोर्ट्स के मुताबिक, कहा जा रहा है कि यशराज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने तीन कंटेस्टेंट्स गौरव खन्ना, अशनूर कौर और मृदुल तिवारी को बैन कर दिया है. आइए जानते हैं पूरी खबर.

फेक पीआर पर चर्चा से शुरू हुआ मामला

बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में गौरव, अशनूर और मृदुल बॉलीवुड की फेक पीआर एक्टिविटीज पर बात करते नजर आए. बातचीत के दौरान उन्होंने अहान पांडे और अनीत पड्डा की रोमांटिक फिल्म सैयारा का जिक्र किया. तीनों ने फिल्म से जुड़े कुछ वायरल वीडियो पर सवाल उठाए, जिनमें लोगों को सिनेमाघरों में भावुक होकर रोते हुए दिखाया गया था.

मृदुल तिवारी ने कहा कि इन वीडियो को पीआर स्टंट के तौर पर शूट किया गया था. उन्होंने दावा किया कि कुछ लोगों को जानबूझकर ऐसा करने के लिए कहा गया था ताकि फिल्म की चर्चा बढ़ सके. ये सुनकर गौरव खन्ना हैरान रह गए और उन्होंने पूछा कि क्या ये सब सच है? अशनूर कौर ने भी मृदुल की बात का सपोर्ट करते हुए कहा कि ये वीडियो वाकई एक पीआर चाल का हिस्सा थे.

Related Post

सोशल मीडिया पर बैन की खबरें

इस बातचीत के कुछ घंटे बाद ही सोशल मीडिया पर खबर फैल गई कि वाईआरएफ ने इन तीनों कलाकारों को बैन कर दिया है. कहा गया कि प्रोडक्शन हाउस इन बयानों से नाराज है क्योंकि उन्होंने कंपनी की इमेज को नुकसान पहुंचाया है. कई फैन पेज और एंटरटेनमेंट पोर्टल्स पर ये दावा तेजी से वायरल होने लगा.

YRF की चुप्पी और अफवाहों की सच्चाई

हालांकि, अब तक वाईआरएफ की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों का कहना है कि यs सिर्फ अफवाह है और किसी भी कलाकार पर बैन नहीं लगाया गया है. ये भी कहा जा रहा है कि सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें ध्यान आकर्षित करने के लिए फैलाई जाती हैं.

बिग बॉस 19 की टीआरपी पर असर

इस विवाद ने बिग बॉस 19 की टीआरपी को और बढ़ा दिया है. लोग ये जानने को उत्सुक हैं कि क्या वाकई इन तीनों कंटेस्टेंट्स को वाईआरएफ से कोई नोटिस मिला है या नहीं. 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026

Badshah Tatiri Song Controversy: मुश्किल में फंसे रैपर बादशाह! विवादों में हरियाणवी लोकगीत ‘टटीरी’; राज्य महिला आयोग ने किया तलब

Badshah Tatiri Song Controversy: बॉलीवुड रैपर बादशाह हरियाणवी लोकगीत 'टटीरी' को अपने अंदाज में गाने…

March 6, 2026

Seasonal Affective Disorder: क्या बदलता मौसम कर रहा है आपका दिमाग खराब, मनोचिकित्सक ने बताए इसके कारण और लक्षण

Seasonal Affective Disorder:  सर्दियों से गर्मियों की ओर बढ़ते बसंत के मौसम में कई लोगों…

March 6, 2026

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026