Bigg Boss 19 में अमाल मलिक ने मचाया कोहराम, शो के मेकर्स को कह दिया चीटर और बायस्ड

सारा बखेड़ा तब शुरू हुआ जब गौरव खन्ना घर के कप्तान बन गए. खासकर जिस तरह से गौरव घर के नए कप्तान बने, उससे तान्या मित्तल, अमाल मलिक और शहबाज़ बदेशा खफा हो गए.

Published by Kavita Rajput

बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) में अमाल मलिक (Amaal Mallik) ने जमकर कोहराम मचाया. उन्होंने बिग बॉस को ही बायस्ड कहकर अनफेयर होने का आरोप लगाया. लेटेस्ट प्रोमो में अमाल की इस बात से बिग बॉस भी भड़कते हुए नजर आए. उन्होंने बिग बॉस के सभी प्रतिभागियों को असेंबली एरिया में बुलाकर अपने ऊपर लगे आरोपों पर बात की और कहा, मुझे घर में कई बातें कही गई, बायस्ड, चीटर और अनफेयर लेकिन सच कहूं तो मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता. इसके बाद अमाल मलिक को गौरव खन्ना संग भिड़ते हुए देखा गया. गौरव ने अमाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वो बिग बॉस के सामने जाकर पलट गए जिसपर अमाल बोले कि ये सच है और उन्होंने ऐसा किया है. अमाल ने गौरव को तेवर दिखाते हुए चलते-चलते कहा, अगर तूफान से टकराएगा तो भस्म हो जाएगा, मैं ऐसे ही नहीं हूं अमाल मलिक

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

Related Post

गौरव का कप्तान बनना नहीं आया रास

बता दें कि सारा बखेड़ा तब शुरू हुआ जब गौरव खन्ना घर के कप्तान बन गए. उनका कप्तान बनने कई प्रतिभागियों के गले नहीं उतरा. खासकर जिस तरह से गौरव घर के नए कप्तान बने, उससे तान्या मित्तल, अमाल मलिक और शहबाज़ बदेशा खफा हो गए. गौरव के साथ शहबाज़ भी कप्तानी की दौड़ में थे लेकिन उन्हें कैप्टेंसी टास्क में पार्टिसिपेट करने का मौका ही नहीं मिला. इस बात से नाराज़ होकर शहबाज़ ने घर में हंगामा मचा दिया और अमाल ने उनका सपोर्ट करते हुए बिग बॉस को चीटर, अनफेयर और बायस्ड करार दे दिया. 

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

बिग बॉस को बायस्ड कहने पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने अमाल और शहबाज़ को आड़े हाथों ले लिया. एक यूजर ने लिखा, अमाल और शहबाज़ जैसे नेपो प्रोडक्ट्स को बिग बॉस मेकर्स से सबसे ज्यादा फेवर मिले हैं और अब इनका मेकर्स को ही बायस्ड कहना बेहद हास्यास्पद बात है. शुरुआत से लेकर अभी तक बिग बॉस ने इन्हें बेबीसिट किया है और फिनाले तक करेंगे. कुछ यूजर्स ने अमाल और शहबाज़ का सपोर्ट करते हुए कहा, बिग बॉस मेकर्स को शर्म आनी चाहिए. इनके लाडले ने कहा तो इन्होंने डिसीजन बदल दिया. अगर वो शहबाज़ को कप्तान बनाना चाहते तो वो शुरुआत से ही ऐसा करते, फिर ये ड्रामा क्यों?

Kavita Rajput
Published by Kavita Rajput

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026