Bigg Boss 19: एक्स वाइफ ने खोली Abhishek Bajaj की पोल, बताया-6 साल पहले नहीं, कब टूटा रिश्ता

खबरें थीं कि अभिषेक का छह साल पहले पत्नी आकांक्षा जिंदल से तलाक हो चुका है लेकिन अब आकांक्षा ने कुछ और ही कहानी बताई है.

Published by Kavita Rajput

बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19)  कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज (Abhishek Bajaj) जब से शो का हिस्सा बने हैं, तब से अपनी प्राइवेट लाइफ के चलते सुर्ख़ियों में हैं. खबरें थीं कि अभिषेक का छह साल पहले पत्नी आकांक्षा जिंदल (Akanksha Jindal) से तलाक हो चुका है लेकिन अब आकांक्षा ने अभिषेक के साथ अपने रिश्ते की सच्चाई बताई है.

छह साल पहले नहीं टूटा रिश्ता: आकांक्षा
आकांक्षा ने बताया है कि उनका और अभिषेक का रिश्ता 6 साल पहले नहीं बल्कि 2023 में टूटा था. लोगों को लगता है कि उनका और अभिषेक का रिश्ता बहुत पहले टूटा था लेकिन ऐसा नहीं है. आकांक्षा ने ऑनलाइन एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा, जो कह रहे हैं कि छह साल पहले ऐसा हुआ था तो वो जाकर पहले फैक्ट्स सही तरीके से चेक करें. हमारा 18 अगस्त 2023 को तलाक हुआ था. आप सच जानना चाहते थे, मैंने बता दिया. अब अचानक से मैं प्रॉब्लम बन गई? अगर आपको पूरी कहानी पता है तो आप मजाक नहीं बनाते, आप समझते, सच्चाई इनोसेंट व्यक्ति को नहीं हिलाती, गलत व्यक्ति इसे धमकी की तरह समझता है. 

Related Post

सलमान ने अभिषेक को किया था आगाह
आकांक्षा का ये क्लेरिफिकेशन तब आया है जब सलमान खान ने वीकेंड का वार एपिसोड में अभिषेक की एक्स वाइफ को लेकर इशारों-इशारों में कुछ बातें कही थीं. सलमान ने कहा था, बाहर पत्नी और पूर्व पत्नियां भी हैं तो जब तुम एक लेवल पर फेम पा लोगे और वो नहीं तो लाइमलाइट में आने के लिए या तो वो तुम्हारी तारीफ करेंगी या फिर काली सच्चाई का खतरनाक पिटारा खोल देंगी जो कि अब खुल चुका है. उन्होंने ऐसा कहते हुए अभिषेक से कहा था, ठीक कहा न अभिषेक? हर किसी का पास्ट अच्छा या बुरा सामने आ जाता है. आप सब भी ध्यान रखिये कि जिस तरह आप तान्या को लेकर जानकारियां चाहते हैं, उसी तरह दूसरे भी आपको लेकर कई बातें सुनना चाहते हैं. 

Kavita Rajput

Recent Posts

GPM Water Crisis: जल संकट के बीच बड़ा प्रशासन का बड़ा फैसला, नलकूप खनन पर पूरी तरह प्रतिबंध; आदेश जारी

borewell drilling ban Chhattisgarh: कलेक्टर द्वारा नलकूप खनन हेतु अनुमति प्रदान करने के लिए अतिरिक्त…

April 20, 2026

चंदौली पुलिस का कमाल, 121 खोए मोबाइल किए बरामद; मालिकों के चेहरे पर आई रौनक

Chandauli police recovery: चंदौली पुलिस ने कमाल कर दिखाया है. एक विशेष अभियान के तहत…

April 20, 2026

Katni auto theft: कटनी में शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, घंटाघर से चोरी ऑटो शमशान में छपाया

Katni auto theft:  कटनी में घंटाघर से चोरी हुआ ऑटो पुलिस ने बरामद किया, आरोपी…

April 20, 2026

Jashpur Plane Crash: जशपुर में बड़ा प्लेन क्रैश, पहाड़ियों में गिरा चार्टर्ड विमान,मौके पर पहुंची टीमें

Plane crash: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की आरा पहाड़ियों में एक चार्टर्ड विमान क्रैश हो…

April 20, 2026

हेलीकॉप्टर से दुल्हन लेने पहुंचा दूल्हा! राजगढ़ में दिखी ‘उड़न खटोला’ बारात की शाही एंट्री

Rajgarh Wedding Goes Viral: राजगढ़ जिले सरपंच के पुत्र अनमोल ठाकुर की बारात किसी घोड़ी…

April 20, 2026