Avika Gor News: सिर्फ 3 महीने में ही प्रेग्नेंट हो गई अविका गौर, क्या घर में आने वाला है नन्हा मेहमान? व्लॉग में हुआ खुलासा

Avika Gor News: टीवी एक्ट्रेस अविका गौर ने संकेत दिया है कि 2026 में उनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव आने वाला है. व्लॉग के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं, हालांकि अभी पुष्टि नहीं हुई है.

Published by sanskritij jaipuria

Avika Gor News: टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस अविका गौर इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने अपने लंबे समय से साथ रहे बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी से शादी की थी. अब अविका ने अपने नए व्लॉग में बताया है कि साल 2026 उनकी जिंदगी में एक बड़ा मोड़ लेकर आने वाला है.

अविका के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें होने लगीं. कई लोग इस बदलाव को उनकी प्रेग्नेंसी से जोड़कर देख रहे हैं. हालांकि, अभी तक अविका ने खुद इस बारे में कोई साफ जानकारी नहीं दी है.

मिलिंद बोले- ऐसा कभी सोचा भी नहीं था

अविका के पति मिलिंद चंदवानी ने भी इस बदलाव को लेकर अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि ये सब उनके लिए बिल्कुल अनपेक्षित है. उनके अनुसार, न तो उन्होंने कभी इसकी योजना बनाई थी और न ही भविष्य में ऐसा कुछ सोच रखा था. मिलिंद ने इसे अपनी जिंदगी का एक बेहद खास और बड़ा बदलाव बताया.

एक्साइटमेंट के साथ हल्की घबराहट भी

व्लॉग के दौरान जब अविका ने मिलिंद से पूछा कि क्या वे घबराए हुए हैं, तो उन्होंने ईमानदारी से जवाब दिया. मिलिंद ने कहा कि वे इस बदलाव को लेकर खुश हैं, लेकिन थोड़ी घबराहट भी है. उनका मानना है कि जिंदगी में नए बदलाव आते समय थोड़ा नर्वस होना स्वाभाविक है.

Related Post

फैंस को करना होगा थोड़ा इंतजार

फिलहाल इस बदलाव की असल वजह को लेकर सस्पेंस बना हुआ है. अविका ने अपने चाहने वालों से वादा किया है कि वो जल्द ही अपने यूट्यूब चैनल पर इस बारे में पूरी जानकारी साझा करेंगी.

बताते चलें कि अविका और मिलिंद ने टीवी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ के सेट पर शादी की थी. इस बारे में अविका ने पहले बताया था कि वो हमेशा से कुछ अलग तरह की शादी करना चाहती थीं. टीवी पर हुई उनकी शादी को दर्शकों का खूब प्यार मिला और उस एपिसोड को अच्छी टीआरपी भी हासिल हुई.

 

sanskritij jaipuria

Recent Posts

हेडमास्टर प्रमोशन पर हाई कोर्ट की ब्रेक! पुराने नियमों पर लगी रोक; जानें पूरा मामला

Chhattisgarh High Court Stay: याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया कि 2026 के नए नियमों के अनुसार…

April 10, 2026

बंद ट्रेन फिर पटरी पर! गोरखपुर-लखनऊ पैसेंजर को रेलवे ने दी हरी झंडी, जानें कब से होगी शुरू?

Gorakhpur Lucknow Passenger Update: 2020 में ट्रेन बंद होने के बाद इन जिलों के यात्रियों…

April 10, 2026

GT या LSG – किसे सपोर्ट कर रही हैं…जानें इस सवाल पर सारा तेंदुलकर ने क्या जवाब दिया? वीडियो हुआ वायरल

Sara Tendulkar Video: सारा एयरपोर्ट पर अपनी भाभी सानिया चंडोक के साथ नजर आईं, लेकिन…

April 10, 2026

CBSE का बड़ा फैसला! छात्रों के लिए नया नियम; 7 दिन में लागू होगा थर्ड लैंग्वेज सिस्टम

CBSE New Language Rules: बोर्ड ने सभी स्कूलों को नए नियमों को जल्द से जल्द…

April 10, 2026

अब डीजल नहीं, हाइब्रिड का जमाना! जानिए भारत में कौन-कौन सी SUV होगी लॉन्च?

Upcoming hybrid cars India: हाइब्रिड कारें पेट्रोल इंजन और बैटरी के संयोजन से चलती हैं,…

April 10, 2026

Shani Dev remedies: शनिवार के इन अचूक उपायों से शांत होंगे शनि देव, दूर होगा साढ़ेसाती का असर

Shani Dev remedies: शनिवार के दिन किए गए विशेष उपाय जैसे पीपल पूजा, छाया दान,…

April 10, 2026