Anupama Spoiler 9 September: रुपाली गांगुली के सीरियल में आएगा भूचाल! गंदा षड्यंत्र रचेगा गौतम, अनुपमा की जान होगी खतरे में

Anupama Maha Twist Today Episode 9 September: टीवी पर सभी सीरियल्स की छुट्टी कर रहा रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का पॉपुलर सीरियल “अनुपमा” लोगों को काफी पसंद आ रहा हैं। मेकर्स भी शो को मजेदार बनाने में कोई कमी नहीं रख रहे हैं। टीवी के फेमस शो “अनुपमा” में आज आप देखेंगे कि गौतम, अनुपमा का नाम खराब करने के लिए बेहद गंदी चाल चलेगा और इसी वजह से अनुपमा की जान भी खतरे में पढ़ने वाली है।

Published by chhaya sharma

Anupama Spoiler 9 September Upcoming Episode: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के सीरियल ‘अनुपमा’ में कई धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स दिखाए जा रहे हैं, जो शो को TRP लिस्ट में नंबर 1 बना रहे हैं और लोगों को काफी पसंद भी आ रहे हैं। पॉपुलर टीवी शो ‘अनुपमा’ के पिछले एपिसोड में आपने देखा की डांस कॉम्पिटिशन के फिनाले में जजों को अनुपमा का काफी पसंद आता है और सब उसकी खूब तारीफ करते हैं। वहीं राही फैसला करती है कि वो हार नहीं मानेगी और जानबूझकर अनुपमा की टीम के सबसे कमजोर सदस्य को डांस के लिए चुनती है, इसे देख अनुपमा समझ जाती है कि राही फिर से अपनी कोई गंदी चाल चलने वाली है। वहीं अब अनुपमा की कहानी बहुत बड़ा ट्विस्ट आने वाला है, जो आपको हिला कर रख देगा। 

सीरियल “अनुपमा” के अपकमिंग एपिसोड में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट (Anupama Maha Twist In Upcoming Episode)

रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के फेमस सीरियल ‘अनुपमा’ के आने वाले आज के एपिसोड में आपको दिखाया जाएगा कि गौतम गिरगिट की तरह अपने रंग बदलने वाला है, जिसकी वजह से अनुपमा की जान खतरे में पड़ने वाली है। सीरियल ‘अनुपमा’ में आप देखेंगे कि राही और अनुपमा अपनी-अपनी टीम के साथ डांस परफॉर्म करने वाले हैं और इस दौरान माही राही को धोखा देने वाली है और वो डांस करते समय उसका हाथ छोड़ने वाली है, जिसकी वजह से रही जमीन पर गिर जाएगी, जिसे देख अनुपमा की आखें फटी की फटी रह जाएगी। डांस कॉम्पिटिशन के दौरान राही के गिरने से राही के प्वाइंट भी कम हो जाएंगे, जिसके बाद अनुपमा उसे दिलासा देना और उसे अगली परफॉर्मेंस पर फोकस करने के लिए कहेगी।  

Related Post

अनुपमा को  खरीखोटी सुनाएगी सरिता ताई (Rupali Ganguly Serial “Anupama” Spoiler Today Episode 9 September)

वहीं अनुपमा मन ही मन में इस बात को लेकर घबरा रही होती है कि कहीं जज उन्हें इस डांस कॉम्पिटिशन से बाहर ना कर दें, लेकिन ऐसा नहीं होने वाला है, क्योंकि जज अनुपमा और राही को फिनाले में डांस करने का मौका देने वाले हैं। लेकिन केवल अनुपमा और राही को ही फिनाले में डांस करने का चांस मिलेगा और इस बात को सुनकर उनकी टीम गुस्से से बौखला जाने वाली है, वहीं माही और परी भी इस बात को सुनकर राही के हाथ धोकर के पीछे पड़ने वाले हैं और सरिता ताई भी अनुपमा को खूब खरीखोटी सुनाने वाली है। 

अनुपमा को फसाने के लिए गौतम चलेगा गंदी चाल (Anupama Maha Twist In 9 September Episode)

दूसरी ओर गौतम भी गिरगिट की तरह अपने रंग बदलने वाला है और अनुपमा को फंसाने के लिए बेहद गंदी चाल चलने वाला है। गौतम, अनुपमा का नाम खराब करने के लिए डांस कॉम्पिटिशन के एक आदमी को पैसे देने वाला है, जिसके बाद वो आदमी डांस फिनाले से ठीक पहले अनुपमा को धोखे से एक कमरे में बंद करने वाला है, ताकी वो डांस ना कर पाए और उसका नाम दुनिया भर में बदनाम हो जाए। अनुपमा के पास फिनाले में डास करने पहुंचने के लिए सिर्फ 5 मिनट का समय होगा और वो बेहद घबरा जाएगी और बहुत ज्यादा सोचने के बाद खिड़की तोड़कर भागने की कोशिश करेगी, लेकिन वो इस कोशिश के दौरान कुर्सी से नीचे गिर जाएगी और उसे चोट भी लग जाएगी। वहीं अनुपमा को ना ढूढ पाने से उसकी टीम हर जगह हंगामा मचा देगी, जिसे सुन परिवार के लोग भी अनुपमा की तलाश में लग जाएंगे, जिसके बाद परिवार के लोगों को अनुपमा एक कमरे में  बेहोशी की हालत में नजर आएगी। अनुपमा का ऐसा हाल देखकर सभी घबरा जाएंगे। वहीं अब  रुपाली गांगुली के फेमस सीरियल ‘अनुपमा’ में देखना दिलचस्प होगा की कैसे अनुपमा डांस करेगी और जीतेगी और क्या गौतम की ये गंदी चाल सच में काम करेगी। 

chhaya sharma

Recent Posts

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026

Badshah Tatiri Song Controversy: मुश्किल में फंसे रैपर बादशाह! विवादों में हरियाणवी लोकगीत ‘टटीरी’; राज्य महिला आयोग ने किया तलब

Badshah Tatiri Song Controversy: बॉलीवुड रैपर बादशाह हरियाणवी लोकगीत 'टटीरी' को अपने अंदाज में गाने…

March 6, 2026

Seasonal Affective Disorder: क्या बदलता मौसम कर रहा है आपका दिमाग खराब, मनोचिकित्सक ने बताए इसके कारण और लक्षण

Seasonal Affective Disorder:  सर्दियों से गर्मियों की ओर बढ़ते बसंत के मौसम में कई लोगों…

March 6, 2026

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026