Anupama Spoiler 10 September: रुपाली गांगुली के सीरियल में मचेगा बवाल! अंधी हो जाएगी अनुपमा, शाह हाउस में छा जाएगा मातम, ये शख्स डोनेट करेगा आंखें

Anupama Maha Twist Today Episode 10 September: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का सीरियल ‘अनुपमा’ इन दिनों काफी मजेदार चल रहा है और लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। टीवी के फेमस शो “अनुपमा” के आने वाले आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा के साथ बहुत बड़ा हादसा होने वाला है उसके आंखों की रोशनी जाने वाली है और वो अंधी होने वाली है, जिसके बाद शाह हाउस में फिर से मातम छाने वाला है।

Published by chhaya sharma

Anupama Spoiler 10 September Upcoming Episode: रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) के सीरियल ‘अनुपमा’ में एक के बाद एक बड़े ट्विस्ट और टर्न्स दिखाए जा रहे हैं, जो शो को दर्शको के लिए और भी मजेदार बना रहे हैं। अनुपमा के पिछले एपिसोड में आपने देखा डांस कॉम्पिटिशन के फिनाले में अनुपमा और राही एक साथ डांस करते है और दोनों एक दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं, वहीं माही, राही को धोखा देती है और उसे स्टेज पर गिरा देती है, जिसके बाद राही के नंबर कम हो जाते है और अनुपमा जीत जाती है। अनुपमा से हार कर राही बौखला जाती है और गुस्से से पागल हो जाती है। वहीं गौतम अनुपमा का नाम खराब करने के लिए फिर गंदी चाल चलता हैं। अब टीवी से सबसे पॉपुलर सीरियल ‘अनुपमा’ में आपको अब तक का सबसे चौका देने वाला ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है, क्योंकि अब अनुपमा पर दुखों का पहाड़ टूटने वाला है। 

सीरियल “अनुपमा” की कहानी में आएगा भूचाल  (Anupama Maha Twist In Upcoming Episode)

रुपाली गांगुली के फेमस टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ में आज के आने वाले एपिसोड में आपको दिखाया जाएगा कि गौतम, अनुपमा को बर्बाद करने के लिए फिर से बेहद घटिया चाल चलता है, वो एक आदमी को पैसे देता है, जो अनुपमा को डांस कॉम्पिटिशन के फिनाले से ठीक पहले किसी कमरे में बंद कर देता है, इसके बाद अनुपमा बेहद घबरा जाती है और मदद के लिए खूब जोरजोर से चिल्लाने लगती है और कमरे से बच के निकलने के लिए आग जलाती है, ताकी कमरे की तरह किसी का ध्यान जाए, लेकिन इससे कुछ नहीं होता है, तो वो खिड़की तोड़कर बाहर जाने की कोशिश करती है, जिसकी वजह से वो कुर्सी पर गिरती है और बेहद उपर से गिर जाती है। 

Related Post

अनुपमा को फसाने के लिए गौतम फिर चलेगा गंदी चाल (Rupali Ganguly Serial “Anupama” Spoiler Today Episode 10 September)

सीरियल ‘अनुपमा’ में दिखाया जाएगा कि अनुपमा के अचानक गायब होने से उसकी टीम और सभी घरवाले बेहद परेशान हो जाते है और उसे हर जगह ढूंढने लगते है, लेकिन गौतम इस बात को लेकर बेहद खुश हो रहा होता है कि अब अनुपमा चाहकर भी डांस कॉम्पिटिशन नहीं जीत पाएगी और हर तरह उसकी बदनामी होगी। अनुपमा की टीम के होश उड़ जाएगे और वो सब सोचेंगे कि उसके बिना वो फिनाले कैसे जीत पाएंगे और इसी वजह से डांस कॉम्पिटिशन में हर जगह हलचल मच जाएगी। वहीं राही को भी अचानक अपनी मां अनुपमा के गायब पर हैरानी होगी और वो सोचेगी कि उसकी मां के साथ क्या हुआ है? वहीं प्रेम भी अनुपमा को ढूंढने के लिए जी जान लगा देगा।

अंधी हो जाएगी अनुपमा (Anupama Maha Twist In 10 September Episode)

वहीं पराग अनुपमा मिल जाएगी और वो अपनी जान पर खेलकर उसे बचाने की कोशिश करेगा। जान बचते ही अनुपम भी डांस कॉम्पिटिशन के लिए स्टेज पर पहुंचेगी, जहां उसे पता चलेगा कि उसे बेहद धुंधला-धुंधला दिख रहा है, जिसके बाद वो बेहद परेशआन हो जाएगी और इस बात को चिलाकर बोलते ही वो बेहोश हो जाएगी। जिसके बाद पूरा परिवार नुपमा को अस्पताल लेकर दौड़ने वाले है और यहां सबको पता चलेगा कि अनुपमा की आंखों की रोशनी चली गई है। इसके बाद राही की भी आंखें खुलेगी और वो अनुपमा उसकी मां है और वो अपनी मां से मिलने के लिए राही ससुरालवालों से झगड़ा कर लेगी और इसी वजह से प्रेम और राही का भी झगड़ा होगा। वहीं सीरियल ‘अनुपमा’ में सबको ये भी पता लगेगा कि देविका को कैंसर स्टेज 4 है और उसकी जलदी ही मौत होने वाली है। लेकिन देविका फैसला करेगी कि वो अपने मरने से पहले अनुपमा को अपनी आंखें डोनेट कर देगी, लेकिन देविका की मौत का सदमा अनुपमा को बर्दाश्त नहीं होगा और वो सदमें में चली जाएगी।

chhaya sharma

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026