Categories: मनोरंजन

OTT पर 720 दिनों से लगातार टॉप पर यह फिल्म, 2 घंटे 48 मिनट की मास्टरपीस जिसने 600 करोड़ की कमाई से रचा इतिहास

एक्शन, कॉमेडी और इमोशन से भरपूर यह फिल्म दर्शकों की पसंदीदा बनी हुई है, हम बात कर रहें है,फिल्म जेलर (Jailer), जिसमें रजनीकांत, मोहनलाल और शिवराजकुमार जैसे दिग्गज नजर आए, ने 2023 में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया।

फिल्म जेलर (Jailer), जिसमें रजनीकांत, मोहनलाल और शिवराजकुमार जैसे दिग्गज नजर आए, ने 2023 में बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया। 200 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म ग्लोबली 650 करोड़ से अधिक कमा चुकी है और तमिल सिनेमा की हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्मों में शुमार हो गई। 10 अगस्त 2023 को रिलीज हुई जेलर को बाद में 7 सितंबर 2023 को ओटीटी पर उतारा गया और लगभग 720 दिन बाद भी यह टॉप 10 में ट्रेंड कर रही है। एक्शन, कॉमेडी और इमोशन से भरपूर यह फिल्म दर्शकों की पसंदीदा बनी हुई है।

रजनीकांत का दमदार जलवा

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर (Jailer) ने 2023 में जबरदस्त धूम मचाई। यह फिल्म केवल एक्शन और कॉमेडी का परफेक्ट मिक्स ही नहीं बल्कि इमोशंस से भी भरी हुई है। रजनीकांत के करिश्माई अभिनय ने दर्शकों को पूरी तरह बांध लिया। फिल्म में उनके साथ मोहनलाल और शिवराजकुमार जैसे दिग्गज भी नज़र आते हैं, जिसने इसकी स्टारकास्ट को और दमदार बना दिया।

बॉक्स ऑफिस पर तहलका

जेलर 10 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म का बजट करीब 200 करोड़ रुपए था, लेकिन इसकी कमाई ने सबको चौंका दिया। यह फिल्म ग्लोबली 650 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर गई और तमिल सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शुमार हो गई। खास बात यह है कि यह पहली तमिल फिल्म बनी जिसे एक साथ 1100 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया।

ओटीटी पर भी जारी है तांडव

सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद जेलर ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। इसे 7 सितंबर 2023 को ओटीटी पर रिलीज किया गया था और आज लगभग 720 दिन पूरे होने के बाद भी यह लगातार टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्मों में शामिल है। फिलहाल यह नंबर 7 पर ट्रेंड कर रही है, जो इस फिल्म की लंबी पॉपुलैरिटी को साबित करता है।

Related Post
कहानी का दमदार ट्विस्ट

फिल्म की कहानी एक ऐसे पिता की है, जो अपने बेटे को हमेशा सच्चाई और ईमानदारी के रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करता है। लेकिन जब उसे लगता है कि इस शिक्षा की वजह से बेटे को बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है, तो वह पछतावे में डूब जाता है। कहानी का असली ट्विस्ट तब आता है जब अंत में एक बड़ा रहस्य सामने आता है और रजनीकांत द्वारा निभाया गया मुथुवेल पांडियन का किरदार खुद चौंक जाता है। यह भावुक और रोमांचक सफर दर्शकों को सीट से बांधे रखता है।

दर्शकों और समीक्षकों की राय

जेलर को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला। फिल्म की IMDb पर 7.1 रेटिंग है, जो इसकी लोकप्रियता का सबूत है। एक्शन, कॉमेडी, इमोशन और फैमिली ड्रामा—ये सभी मसाले इस फिल्म को हर वर्ग के दर्शकों के लिए खास बनाते हैं।

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. inkhabar इसकी पुष्टि नहीं करता है

Shivashakti Narayan Singh

Recent Posts

कौन हैं बालेन शाह? नेपाल की राजनीति में आई जिनकी सुनामी; लव स्टोरी है इससे भी ज्यादा दिलचस्प

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026