Categories: मनोरंजन

‘फर्जी’ गाना बना पनौती! रिलीज से पहले ही इस हसीना का हुआ करोड़ों का हुआ नुकसान, अब झोली फैलाए…

Surbhi Chandna Account Hack: सुरभि चंदना ने एक पोस्ट शेयर कर एक बड़ी जानकारी शेयर की है। उन्होंने अपने फैंस को बताया कि उनका यूट्यूब और जी मेल अकाउंट हैक हो गया है। जिसके कारण 'फर्जी' गाना अब तय समय पर रिलीज नहीं हो पाएगा।

Published by Preeti Rajput

Surbhi Chandna Account Hack: सुरभि चंदना इन दिनों अपने म्यूजिक वीडियो फील गुड ओरिजनल्स‘ को  सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर हैरान कर देने वाली जानकारी शेयर की है। एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर बताया कि उनका आधिकारिक यूट्यूब और जीमेल अकाउंट हैक हो गया है। इस घटना ने उनकी टीम और फैंस को झटका दिया है। अब इस हैकिंग के कारण उनका नया गाना ‘फर्जी’ अब तय समय पर रिलीज नहीं हो पाएगा। इस गाने की रिलीज डेट अब आगे बढ़ा दी गई है। 

सुरभि चंदना का अकाउंट हुआ हैक

सोशल मीडीया पर पोस्ट शेयर कर टीम फील गुड ओरिजिनल्स ने लिखा कि- हमारे आधिकारिक फील गुड ओरिजिनल्स के YouTube और Gmail अकाउंट हैक हो गए हैं, और दुर्भाग्य से, हम उन तक पूरी तरह से पहुंच खो चुके हैं।हमारा नया ट्रैक “फ़र्ज़ी” रिलीज़ के लिए पूरी तरह तैयार था, लेकिन इस अप्रत्याशित समस्या के कारण, हमारे पास रिलीज़ को आगे बढ़ाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। हम आपके साथ फ़र्ज़ी की दुनिया साझा करना चाहते हैं, लेकिन हमें बस थोड़ा और इंतज़ार करना होगा।

उन्होंने आगे लिखा-हम अपने अकाउंट जल्द से जल्द रिकवर करने के लिए YouTube इंडिया और Google इंडिया से सक्रिय रूप से सहयोग मांग रहे हैं। हर विराम एक मज़बूत वापसी की तैयारी है। हम जल्द ही वापस आएंगे, धुन फिर से गूंजेगी… ओरिजिनल्स। इस दौरान हमारे साथ खड़े रहने के लिए धन्यवाद।

A post shared by Surbhi Chandna (@officialsurbhic)

Related Post

इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

वहीं सुरभी ने पोस्ट शेयर कर कैप्शन में लिखा- कल रात ज़िंदगी ने हमें एक अप्रत्याशित विराम दिया, हमारा फील गुड ओरिजिनल्स का आधिकारिक अकाउंट हैक हो गया (जीमेल और यूट्यूब) और हम उन तक पहुंच खो बैठे। हमारा नया गाना फर्जी आपसे मिलने के लिए बिल्कुल तैयार था, लेकिन नियति ने अभी कुछ और ही सोच रखा था। लेकिन हमारा मानना ​​है – कोई भी तूफ़ान इतना शक्तिशाली नहीं होता कि संगीत को खामोश कर दे, कोई भी झटका इतना बड़ा नहीं होता कि किसी सपने को रोक दे। हर विराम हमें एक ज़ोरदार, मज़बूत वापसी के लिए तैयार कर रहा है।

एक्ट्रेस ने आगे जानकारी देते हुए लिखा – हम आपसे वादा करते हैं – “फ़र्ज़ी” रिलीज़ होगा, चाहे कुछ भी हो जाए और जब यह रिलीज़ होगा, तो यह सिर्फ़ एक गाना नहीं होगा, यह लचीलेपन, प्यार और उस सफ़र का जश्न होगा जिस पर हम साथ चल रहे हैं। तब तक, हमारे साथ खड़े रहने और हम पर विश्वास करने के लिए शुक्रिया। हो सकता है कि ये तार कुछ पल के लिए शांत हो जाएँ… लेकिन जल्द ही, वे फिर से बज उठेंगे।

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026