Categories: मनोरंजन

Sunjay Kapur की मौत पर उठे सवाल! पुलिस ने कहा- ‘नेचुरल डेथ’, मां बोलीं- ‘यह मर्डर है’

Sunjay Kapur Death Reason: करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड संजय कपूर की 12 जून को आकस्मिक मौत हुई। अब मौत को यूके पुलिस ने नेचुरल बताया, लेकिन उनकी मां ने हत्या की आशंका जताई है। जानिए पूरा मामला और पोस्टमार्टम रिपोर्ट की डिटेल।

Published by Shraddha Pandey

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड संजय कपूर की अचानक मौत ने सभी को चौंका दिया। 12 जून 2025 को इंग्लैंड के Surrey स्थित गार्ड्स पोलो क्लब में मैच खेलते समय वो अचानक से गिर पड़े। इसके बाद ऑन द स्पॉट उनकी मौत हो गई। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि मधुमक्खी के काटने से एलर्जी हुई या दिल का दौरा पड़ा, लेकिन अब इस केस में नया मोड़ सामने आ गया है।

दरअसल, ब्रिटेन की Surrey पुलिस और कोरोनर विभाग ने अपनी जांच में साफ कहा है कि संजय कपूर की मौत संदिग्ध नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी मृत्यु हृदय संबंधित बीमारियों की वजह से हुई। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें Ischemic Heart Disease और Left Ventricular Hypertrophy जैसी गंभीर बीमारियां थीं, जो मौत की असली वजह बनीं।

जिसे आमिर ने ठुकराया, Salman Khan ने वो फिल्म बना दी मास्टरपीस! बॉक्स ऑफिस पर लिखी इमोशन और रिकॉर्ड की नई कहानी

रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं संजय कपूर की मां

हालांकि, संजय कपूर की मां रानी कपूर इस रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने यूके पुलिस को एक पत्र लिखकर हत्या, साजिश और धोखाधड़ी जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि उनके बेटे की मौत किसी गहरी साजिश का हिस्सा हो सकती है। अब उन्होंने इस मामले की दोबारा जांच की मांग की है। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी आरोप लगाए हैं कि संजय की कंपनियों के शेयर और संपत्तियों को बिना उनकी जानकारी के ट्रांसफर किया गया, जिससे उनकी मां का भरोसा टूटा है।

अगस्त में मिलेगा फुलऑन एंटरटेनमेंट ! थिएटर से OTT तक रिलीज होंगी जबरदस्त फिल्में और वेब सीरीज

परिवार और पुलिस के दावे

इस मामले में अब परिवार और पुलिस के दावे आमने-सामने हैं। जहां पुलिस इसे एक प्राकृतिक मौत बता रही है, वहीं मां रानी कपूर इसे एक साजिश का हिस्सा मान रही हैं। अब देखना होगा कि क्या ये मामला यहीं खत्म होता है या इसमें कोई नया मोड़ सामने आता है।

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

Haryana Rajya Sabha Poll: हरियाणा सियासी जंग में बड़ा खेला! BJP की अधूरी रही हैट्रिक, कांग्रेस ने जीती एक सीट

Haryana Politics: हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनावों में BJP और…

March 17, 2026

Pakistan Airstrike Afghanistan: एयरस्ट्राइक से दहला काबुल! अस्पताल पर हमले में 400 की मौत, तालिबान ने पाकिस्तान पर लगाया इल्जाम

Pakistan Afghanistan Conflict: अफगानिस्तान से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है.…

March 17, 2026

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026