न्यूड फोटो-वीडियो मांगते हैं-जब एक्ट्रेस ने साउथ फिल्ममेकर्स की खोली पोल, सड़क पर उतारे कपड़े

2018 में साउथ एक्ट्रेस श्रीरेड्डी कास्टिंग काउच के खिलाफ न्यूड होकर धरने पर बैठ गई थीं जिसके बाद उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी.

Published by Kavita Rajput

Sri Reddy nude protest: कास्टिंग काउच हर फिल्म इंडस्ट्री की सच्चाई है फिर वो बॉलीवुड, टीवी या फिर साउथ सिनेमा ही क्यों न हो. कभी न कभी काम के बदले सेक्सुअल डिमांड की खबरें मीडिया में छाई रहती हैं. हर स्तर पर महिलाएं हों या पुरुष कास्टिंग काउच से जूझते हैं फिर चाहे वो फिल्मों में छोटा-मोटा काम हो या फिर एक्टर और एक्ट्रेसेस. 2018 में कास्टिंग काउच का विरोध करने के लिए ही एक एक्ट्रेस सड़कों पर न्यूड हो गई थी और विरोध करने के लिए धरने पर बैठ गई थी. 

जी हां, ये मामला 2018 में हुआ था जब तेलुगु फिल्मों की एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने कास्टिंग काउच का विरोध करते हुए एक प्रोटेस्ट किया. उन्होंने हैदराबाद के बंजारा हिल्स में स्थित चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के सामने अपने कपड़े उतार दिए थे. श्रीरेड्डी ने इस दौरान कई प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टर्स पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था.  

Related Post

न्यूड फोटो-वीडियो मांगते हैं फिल्ममेकर्स
श्री रेड्डी ने ये भी आरोप लगाए थे कि उन्हें मूवी आर्टिस्ट एसोसिएशन की मेंबरशिप नहीं दी जा रही और उन्हें फिल्मों में काम नहीं दिया जा रहा है. दूसरे स्टेट की लड़कियों को फिल्ममेकर्स लाकर साउथ फिल्मों में कास्ट कर रहे हैं जिससे साउथ की एक्ट्रेसेस को काम नहीं मिल रहा है.उन्होंने लोकल आर्टिस्ट्स के लिए 75% आरक्षण की मांग की थी. श्री रेड्डी ने कहा था कि फिल्ममेकर्स से काम पाने के लिए उन्होंने न्यूड तस्वीरें और वीडियो भी भेजे हैं. सड़क पर न्यूड होने पर रेड्डी का तर्क था, जब फिल्म दुनिया के लोग न्यूड फोटो और वीडियो भेजने की डिमांड करते हैं तो फिर मैं पब्लिक प्लेस पर ही कपड़े क्यों न उतारूं.

श्रीरेड्डी पर दर्ज हुआ था केस
श्रीरेड्डी के सार्वजनिक जगह पर न्यूड होने की वजह अश्लीलता फ़ैलाने का मामला दर्ज हुआ था. यहां तक कि उन्हें उनके मकान मालिक ने भी घर से निकाल दिया था. 

Kavita Rajput

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026