OG Box Office: पवन कल्याण-इमरान हाशमी की फिल्म ने रचा इतिहास, पहले दिन ताबड़तोड़ कमाई से छावा-कूली को भी पछाड़ा!

OG Box Office Day 1: 'ओजी' फिल्म ने पहले दिन ही इतिहास रच डाला है. साल 2025 की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन 'ओजी' ने छावा और कूली को भी मात दे दी है.

Published by Prachi Tandon

Pawan Kalyan OG Box Office Collection Day 1: साउथ सिनेमा सुपरस्टार पवन कल्याण (Pawan Kalyan) की मच अवेटेड फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म की चौतरफा तारीफें हो रही हैं और इसी का फायदा ‘ओजी’ को मिल भी रहा है. सुपरस्टार पवन कल्याण की पैन इंडिया फिल्म ने पहले ही दिन रिकॉर्ड बना दिया है और साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है.

‘दे कॉल हिम ओजी’ से बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) ने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है. ऐसे में जैसे ही ‘ओजी’ ने पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है वैसे ही यह इमरान के करियर की सबसे बड़ी फिल्म भी बन गई है. 

पहले ही दिन छूआ 100 करोड़ का आंकड़ा!

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दे कॉल हिम ओजी ने पहले ही दिन एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ का आंकड़ा छू लिया था. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, पवन कल्याण और इमरान हाशमी की फिल्म ने पहले दिन यानी गुरुवार को लगभग 70 करोड़ की कमाई की है. हालांकि, पेड प्रीमियर वाले दिन यानी गुरुवार को फिल्म ने 20.25 करोड़ रुपए कमाए थे. ऐसे में फिल्म ने देसी बॉक्स ऑफिस पर 90.25 करोड़ की कमाई कर डाली है. वहीं, अगर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन देखा जाए तो यह 100 करोड़ से भी पार जा चुका है. 

Related Post

ओजी ने पहले ही दिन कई फिल्मों को दी मात!

साल 2025 में रिलीज हुई साउथ के मेगास्टार रजनीकांत की फिल्म कुली को भी ओजी ने पछाड़ दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, रजनीकांत की कुली ने पहले दिन 65 करोड़ का बिजनेस किया था. कुली के अलावा ओजी ने विक्की कौशल की छावा को भी साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर खिसका दिया है. 

बता दें, यह फिल्म पहले पिछले साल यानी 2024 के सितंबर में रिलीज होने वाली थी. लेकिन, फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग बची थी. ऐसे में ओजी की रिलीज डेट को एक साल के लिए टाल दिया गया था. वहीं, रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का कुल बजट 250 करोड़ के आसपास माना जा रहा है. 

पवन कल्याण की फिल्म में विलेन बने हैं इमरान

दे कॉल हिम ओजी में पवन कल्याण ने लीड रोल निभाया है. तो वहीं, उनके अपोजिट विलेन की तरह इमरान हाशमी नजर आ रहे हैं. इसके अलावा फिल्म में प्रियंका अरुल मोहन, प्रकाश राज और श्रेया रेड्डी ने भी अहम किरदार निभाया है. बता दें, इमरान हाशमी की यह पहली तेलुगु फिल्म है.

Prachi Tandon
Published by Prachi Tandon

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026