Viral Video: दुबई में अजीत-कुमार नयनतारा और विग्नेश शिवन की सालों बाद हुई वायरल मुलाकात: VIDEO

Viral Video: अजीत कुमार ने दुबई 24H रेस में भाग लिया और टीम के साथ 992 कैटेगरी में तीसरा स्थान हासिल किया. नयनतारा और विग्नेश शिवन से उनकी मुलाकात भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई.

Published by sanskritij jaipuria

Viral Video: एक्टर अजीत कुमार ने फिल्मों से हटकर अपने फैंस का ध्यान 24H दुबई सीरीज रेस में खींचा. ये रेस 10 से 12 जनवरी तक चली और कुल 25 घंटे तक चली. अजीत एक पेशेवर रेसिंग टीम का हिस्सा थे. टीम ने अपनी मेहनत और फोकस से 992 कैटेगरी में तीसरा स्थान हासिल किया.

रेस के दौरान एक सुपराइज मुलाकात हुई. नयनतारा और निर्देशक विग्नेश शिवन दुबई में अजीत से मिलने पहुंचे. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गए, जिसमें अजीत ने नयनतारा का स्वागत किया और उन्हें गले भी लगाया. ये वीडियो फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया क्योंकि लंबे समय से अजीत और नयनतारा के बीच मनमुटाव की खबरें चल रही थीं.

 फैंस की खुशी

फैंस ने इस मुलाकात को देखकर अपनी खुशी जताई. सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे थे और अजीत, नयनतारा और विग्नेश के तीनों के साथ की इस मुलाकात को यादगार बताया.

अजीत और नयनतारा की फिल्म पर विवाद

अजीत और नयनतारा का कोई प्रोजेक्ट पहले भी चर्चा में रहा था. अजीत को विग्नेश शिवन के फिल्म के स्क्रिप्ट से संतोष नहीं मिला, इसलिए यह प्रोजेक्ट रद्द कर दिया गया. इसके बाद अजीत ने ‘विदामुयर्ची’ और ‘गुड बैड अली’ जैसी फिल्मों में काम किया। विग्नेश शिवन ने भी अपनी अगली फिल्म ‘लव इंश्योरेंस कंपनी’ की शूटिंग की, जो अप्रैल में पूरी हुई. ये फिल्म अब वैलेंटाइन के आसपास रिलीज होने की उम्मीद है.

अजीत कुमार ने दुबई में अपनी रेसिंग क्षमता से सबको प्रभावित किया. इसके साथ ही नयनतारा और विग्नेश शिवन से उनकी मुलाकात फैंस के लिए खुशखबरी साबित हुई. फिल्मों के अलावा भी अजीत अपने फैंस को नई रूप में देखने का मौका दे रहे हैं.

 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Premanand Maharaj Darshan: प्रेमानंद महाराज से मिलना है? कब और कितने बजे देते हैं दर्शन; नोट कर लें दर्शन का पूरा शेड्यूल

Premanand Maharaj Darshan: प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए भक्त बड़ी संख्या में वृंदावन पहुंचते…

April 19, 2026

चांदी खरीदते हैं? हर 10 में से 3 लोग हो रहे ठगी का शिकार! जरूर पढ़ें ये खबर

Fake silver Jewellery scam: सर्वे के अनुसार, लगभग हर 10 में से 3 लोगों को…

April 19, 2026

Tamilnadu News: फैक्ट्री ब्लास्ट से दहला तमिलनाडु, 12 मजदूरों की गई जान; CM स्टालिन ने जताया शोक

Tamil Nadu Factory Blast: तमिलानाडु में विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाका…

April 19, 2026

7 हफ्ते बाद भी दफन नहीं हुआ अली खामेनेई का शव? मौत के बाद भी रहस्य बरकरार

US-Iran War: ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की 28 फरवरी 2026 को…

April 19, 2026

Kundarki Power Cut: 48 घंटे से अंधेरे में गांव! बिजली गुल, पानी के लिए तरसे लोग; ग्रामीणों ने बयां किया अपना दर्द

Power outage impact: बिजली न होने के कारण गांवों में लगे सबमर्सिबल पंप बंद पड़े…

April 19, 2026

पैसे मांगे, फिर बहू पर उठाया हाथ; बरेली में महिला ने ससुर के खिलाफ दर्ज कराया केस

Uttar Pradesh News: बरेली में एक महिला ने अपने ससुर पर मारपीट करने और जान…

April 19, 2026