Categories: मनोरंजन

इस मुस्लिम हसीना ने की 2 हिंदू लड़कों से शादी, जवान बेटे के सामने कहा ‘कबूल है’…बॉलीवुड के खूंखार विलेन की है भांजी

Bollywood Kissa: सोनम खान अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खूब चर्चाओं में रहीं। उनका असली नाम बख्तावर खान है। इन्होंने दो शादी की थी, वो भी हिंदू लड़कों से। पहली शादी के बाद उन्होंने अपना धर्म भी बदल लिया।

Published by Preeti Rajput

Bollywood Kissa: बॉलीवुड में कई एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा चर्चाओं में रही है। लेकिन देखते ही देखते यह लाइमलाइट से गायब हो गई। धीरे-धीरे लोग भी इनका नाम भूल गए। ऐसी ही एक एक्ट्रेस थी, जिनकी खूबसूरती ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। इस एक्ट्रेस ने कई बडे सितारों के साथ काम भी किया। इस एक्ट्रेस ने त्रिदेव जैसी हिट फिल्म में भी काम किया। इनका असली नाम बख्तावर खान है। जो लोग बहुत कम जानते हैं। इस एक्ट्रेस का पर्दे का नाम सोनम खान है।

19 साल की उम्र में लिए थे सात फेरे

सोनम खान की पर्सनल लाइफ काफी उथल-पुथल भरी रही। इन्होंने दो शादी की थी, वो भी हिंदू लड़कों से। एक्ट्रेस ने पहली शादी हिंदू-रीति-रिवाज से की थी। फिर उन्होंने अपना धर्म बदल लिया। इसके बाद उनकी पहली शादी कुछ ही सालों में टूट गई। फिर एक्ट्रेस ने दूसरी शादी की वो भी हिंदू लड़के के साथ। दूसरी शादी में एक्ट्रेस का पहली शादी से हुआ बेटा गौरव राय भी शामिल था। सोनम ने केवल 19 साल की उम्र में ही शादी कर ली थी। उनकी शादी 17 साल बड़े फिल्म डायरेक्टर राजीव राय से हुई थी।

मां बनने के बाद पहली बार बाहर निकलीं Kiara Advani, पापा सिद्धार्थ ने बेटी को छुपाने के लिए किया ऐसा काम, देखें Video

6 साल बाद टूटी शादी

एक्ट्रेस के ससुर गुलशन रॉय थे। गुलशन रॉय ने दीवार और मोहरा जैसी कई सुपरहिट फिल्में बनाई थी। पति और ससुर की बनाई फिल्म त्रिदेव में एक्ट्रेस ने काम किया था। जिसके बाद अंडरवर्ल्ड से धमकी मिलने के बाद उन्होंने राजीव राय से शादी के 6 साल बाद मुंबई छोड़ने का फैसला किया। वह अपनी जान बचाकर ब्रिटेन चली गई। साल 2016 में सोनम की पहली शादी टूट गई। 

Related Post

बॉलीवुड में कमाया नाम…फिर बनी हॉलीवुड स्टार, पति संग बीच पर रोमांटिक हुई ‘देसी गर्ल’, समंदर किनारे किया लिपलॉक, पलक झपकते ही वायरल हुआ ये वीडियो

सोनम ने रचाई बॉयफ्रेंड संग दूसरी शादी

शादी टूटने के अगले साल ही सोनम ने अपने बॉयफ्रेंड मुरली संग ऊटी में सात फेरे लिए। मुरली से सोनम की मुलाकात पुडुचेरी में हुई थी। गौरतलब हो कि,  सोनम खान फिल्मों में विलेन का रोल करने वाले एक्टर रजा मुराद की भांजी हैं। फिलहाल सोनम 52 साल की हैं और फिल्मी दुनिया से दूर हैं। उन्होंने  त्रिदेव, मिट्टी और सोना, क्रोध, प्यार जैसी कई फिल्मों में काम किया है। 

 

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026