Categories: मनोरंजन

Shilpa Shetty ने दी फैन्स को ‘गुडन्यूज’, बंद रेस्टोरेंट का अब टूटेगा ताला! फिर करेंगी जिंदगी की नई शुरूआत

Shilpa Shetty Is Opening Two Restaurants : शिल्पा शेट्टी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर फेमस रेस्टोरेंट ‘बास्टियन’ बंद होने की जानकारी दी थी। जिसके बाद एक्ट्रेस के फैन्स काफी निराश हो गए थे। बता दें कि यह रेस्टोरेंट आज 4 सितंबर को बंद होने जा रहा है।

Published by Preeti Rajput

Shilpa Shetty Bastian Bandra Shutdown: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी थी कि उनका फेमस रेस्टोरेंट ‘बास्टियन’ (Bastian Bandra Restaurant)  बंद हो रहा है। यह रेस्टोरेंट आज 4 सितंबर को बंद होने जा रहा है। इस खबर से फैंस का दिल टूट गया था। लोगों को शिल्पा का यह रेस्टोरेंट काफी ज्यादा पसंद था। यहां लोग बड़े चाव से खाना खाना पसंद करते हैं। लेकिन आज का के बाद यह मौका उन्हें नहीं मिलने वाला है। 

Shilpa Shetty का रेस्टोरेंट हो रहा बंद

वहीं अब शिल्पा शेट्टी के बंद हो रहे रेस्टोरेंट को लेकर नया मोड़ सामने आ चुका है। जिसके बाद एक्ट्रेस के फैन्स की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा है। शिल्पा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एख वीडियो शेयर किया है। उन्होंने वीडियो के जरिए अपने फैन्स को बताया कि- यह आर्थिक तंगी के कारण बंद नहीं हो रहा है। दरअसल उसी जगह पर एक नया दक्षिण भारतीय रेस्टोरेंट खोलने जा रही है। वहीं अब बास्टियन को बांद्रा की जगह जुहू में लॉन्च किया जाना है। रेस्टोरेंट के आधिकारिक पेज पर भी इसकी जानकारी दे दी गई है। 

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

वीडियो जारी कर फैन्स को दी न्यूज

जारी किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा- बांद्रा बास्टियन, हमारे बास्टियन हॉस्पिटैलिटी नामक वृक्ष की जड़ था। जैसे एक पेड़ में नए फल खिलते हैं, वैसे ही हमारा पसंदीदा बांद्रा रेस्टोरेंट अम्माकाई नामक एक नए रेस्टोरेंट को रास्ता दे रहा है, दक्षिण भारतीय मंगलोरियन व्यंजन मुझे मेरी जड़ों की ओर वापस ले जा रहा है। आपका पसंदीदा बास्टियन, बास्टियन बीच क्लब के नाम से जुहू जा रहा है। तो बास्टियन यहीं रहेगा कहीं नहीं जा रहा!!!!! इस पैमाने पर अपनी विशेषज्ञता और जुनून के साथ आतिथ्य व्यवसाय को बदलने का यह विजन रखने के लिए मेरे भाई, साझेदार और हमारे उद्यम के सीईओ रंजीत बिंद्रा ranjeet bindra को पूरा श्रेय। भगवान आपकी रक्षा करें।

एक नहीं दो रेस्टोरेंट खोलेंगी एक्ट्रेस

गौरतलब हो कि शिल्पा शेट्टी पर हाल ही में 60 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगा था। जिसके बाद बास्टियन बंद (Shilpa Shetty Bastian  Restaurant Closure) होने के खबर ने फैन्स को हैरान कर दिया था। हालांकि यह गलत है, यह ब्रांड अब एक नए दौर में प्रवेश करने जा रहा है। इसकी जानकारी सोशल मीडिया पेज पर आधिकारिक घोषणा पर दी गई है। बता दें कि बास्टियन अब बांद्रा में अम्माकाई नामक साउथ इंडियन रेस्टोरेंट में बदल जाएगा। वहीं जुहू में बास्टियन बीच क्लब का विस्तार होगा। जानकारी के मुताबिक, यह अक्टूबर के मध्य से शुरू होने जा रहा है।  

Bigg Boss 19: कैप्टेंसी टास्क में मचा घमासान, लहुलुहान हुए मृदुल तिवारी, इस घरवाले के हाथ लगी कप्तानी!

Preeti Rajput

Recent Posts

Video: गंदा और खतरनाक…इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ भारत का सच, यूरोपीय टूरिस्ट का वीडियो हो रहा तेजी से वायरल

Foreigners' Perception of India: एक बेल्जियम की यात्री ने पहली बार भारत यात्रा का अपना…

February 9, 2026

Khesari Lal Yadav: एक बार फिर ट्रोल हुए खेसारी लाल यादव, ब्राह्मण बच्चा बना वजह: VIDEO

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अक्सर चर्चा में बने रहते…

February 9, 2026

मच्छर मारने वाली एक कॉइल 100 सिगरेट जितनी खतरनाक, जानिए क्या है इसके नुकसान

Indoor air pollution warning: घर के अंदर एयर पॉल्यूशन को नजरअंदाज करना आसान है. जब…

February 9, 2026