Categories: मनोरंजन

सलमान के बॉडीगार्ड शेरा की जिंदगी में छाया अंधेरा, जिंदगी से दूर हो गया सबसे अजीज इंसान, रो-रो कर हुआ बुरा हाल!

Shera Father Died: सलमान खान के बॉडीगार्ड और दोस्त शेरा के पिता का निधन हो गया है। शेरा पर अचानक से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शेरा ने खुद यह जानकारी दी है।

Published by Preeti Rajput

Salman Khan’s Bodygaurd Father Died: सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पिता सुंदर सिंह जॉली इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। आज गुरूवार, 7 अगस्त को उनका निधन हो गया है। शेरा के पिता काफी समय से कैंसर के जूझ रहे थे। उनकी मौत 88 साल की उम्र में हो गई। जानकारी के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार जोगेश्वरी पश्चिम स्थित ओशिवारा श्मशान घाट में होगा। 

शेरा के पिता का हुआ निधन

शेरा ने अपने पिता के निधन का जानकारी देते हुए एक ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी की है। उन्होंने लिखा- मेरे पिता श्री सुंदर सिंह जॉली आज परलोक सिधार गए हैँ। उनकी अंतिम यात्रा शाम 4 बजे मेरे घर 1902, द पार्क लग्जरी रेजिडेंसेज, लोखंडवाला बैक रोड के पास, ओशिवारा, अंधेरी पश्चिम, मुंबई से शुरू होगी। 

Related Post

A post shared by shera (@beingshera)

हाल ही में मनाया था 88वां जन्मदिन

बता दें कि कुछ ही महीने पहले शेरा ने पिता का 88वां जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया था। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था- मेरे ईश्वर, मेरे पिता, मेरे प्रेरणास्रोत, सबसे मज़बूत इंसान को 88वें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ! मुझमें जो भी शक्ति है, वह आपसे ही आती है। आपसे हमेशा प्यार करता हूं पापा! गौरतलब हो कि शेरा पिछले 30 साल से सलमान खान के बॉडीगार्ड हैं। वह 1995 से सलमान खान के साथ हैं।  

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput
Tags: salman khan

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026