Categories: मनोरंजन

सलमान खान की बहन पर टूटा दुखों का पहाड़! जीजा की लापरवाही ने किया बुरा हाल, एक-साथ करानी पड़ी 2 सर्जरी

Ayush Sharma Surgery: सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। यह उनकी बड़ी लापरवाही के कारण हुआ है। उनकी दो बार सर्जरी भी हुई है।

Published by Preeti Rajput

Ayush Sharma Surgery: सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान के पति आयुष शर्मा हैं। हाल ही में इस अभिनेता को अपनी एक बड़ी गलती के कारण सर्जरी से गुजरना पड़ा है। उन्होंने अपनी हालत को नजर अंदाज किया जिसके कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होकर 2 सर्जरी करानी पड़ी।

 विवादों में घिरे रणवीर इलाहाबादियाके शो में पहुंचे अरुण पंडित, दोनों की जुगलबंदी ने मचाया धमाल,अब अध्यात्म का नया अध्याय लिखने को तैयार!

A post shared by Aayush Sharma (@aaysharma)

आयुष की गलती पड़ी भारी

दरअसल हाल ही में आयुष शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि फिल्म रूसलान के सेट पर स्टंट करते हुए उनके पीठ में दर्द शुरू हो गया था। उन्होंने इस दर्द को मामूली समझकर ध्यान नहीं दिया और यही उनकी सबसे बड़ी गलती साबित हुई। आयुष ने कैप्शन में लिखा कि- “ज़िंदगी आपको धीमा कर देती है ताकि आप उसकी बात सुन सकें। पिछले कुछ सालों से, मुझे लगातार पीठ में दर्द हो रहा था। यह दर्द रुस्लान फ़िल्म के एक एक्शन सीन के दौरान शुरू हुआ था। मैंने वही किया जो हममें से ज़्यादातर लोग करते हैं… इसे नज़रअंदाज़ किया, छुपाया और आगे बढ़ता रहा। आख़िरकार, यह दर्द मुझे अपनी इस फ़िल्म की शूटिंग के दौरान हुआ, और चीज़ें बदल गईं।”

इस हैंडसम एक्टर संग शादी के ख्वाब सजा रही बोल्डनेस क्वीन Poonam Pandey, नाम जान फैंस के उड़े होश! आप भी पकड़ लेंगे अपना माथा

एक्टर को करानी पड़ी दो सर्जरी

उन्होंने आगे लिखा कि – “जो हरकतें मुझे कभी स्वाभाविक लगती थीं। डांस, स्टंट तक कि सबसे आसान स्ट्रेचिंग भी उन पर पाबंदी लग गई। जिसे मैं नॉर्मल समझ रहा था, वह कहीं ज़्यादा गंभीर निकला। सबसे बड़ी ग़लती? दर्द को हल्के में लेना और उम्मीद करना कि यह अपने आप ठीक हो जाएगा। इस दौर ने मुझे सिखाया है कि अच्छी सेहत सिर्फ़ सिक्स-पैक से नहीं होती यह अंदर क्या हो रहा है, इससे भी जुड़ी है। अपने शरीर की फुसफुसाहटों को नज़रअंदाज़ न करें। समय रहते कदम उठाएं। ठीक से ठीक हो जाएं।” इस मुश्किल दौर में भी एक्टर ने भी पॉजिटिव माइंडसेट रखा है। साथ ही सभी को सजग रहने के लिए भी कहा है। 

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026