Categories: मनोरंजन

Rashmika Mandanna Wedding Card: इस दिन शादी के बंधन में बंधेंगी रश्मिका मंदाना, शादी का कार्ड आया सामने

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: साउथ इंडस्ट्री के रूमर्ड कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर सोशल मीडिया पर एक कथित वेडिंग कार्ड वायरल हो रहा है. कार्ड में 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में शादी और 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन का दावा किया गया है.

Published by Ranjana Sharma

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda Wedding: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित रूमर्ड कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा एक बार फिर चर्चा में हैं. दोनों के रिश्ते को लेकर लंबे समय से अटकलें लगती रही हैं. हालांकि, दोनों कलाकारों ने कभी भी सार्वजनिक तौर पर अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की, लेकिन फैंस के बीच उनकी केमिस्ट्री हमेशा चर्चा का विषय बनी रही है.

वायरल हुआ शादी का कार्ड

इन सबके बीच अब सोशल मीडिया पर एक शादी का कार्ड तेजी से वायरल हो रहा है. दावा किया जा रहा है कि यह कार्ड रश्मिका और विजय की शादी का है. कार्ड में शादी की तारीख और वेन्यू तक की जानकारी लिखी बताई जा रही है. हालांकि, इस वायरल कार्ड की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और इसकी प्रामाणिकता को लेकर कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है.

इस दिन होगी शादी

वायरल कार्ड के अनुसार दोनों 26 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंध सकते हैं. रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि यह समारोह एक निजी कार्यक्रम होगा, जिसमें केवल परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त शामिल होंगे.

उदयपुर में शादी, हैदराबाद में रिसेप्शन?

सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के मुताबिक, शादी उदयपुर के एक महल में आयोजित की जा सकती है. वहीं, 4 मार्च को हैदराबाद के एक ग्रैंड होटल में रिसेप्शन रखे जाने की भी चर्चा है. हालांकि, यह सारी जानकारी केवल वायरल कार्ड और रिपोर्ट्स के आधार पर सामने आई है.

मुंबई एयरपोर्ट पर साथ दिखे दोनों

शादी की अफवाहों के बीच हाल ही में रश्मिका और विजय को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. दोनों अलग-अलग समय पर एयरपोर्ट पहुंचे, लेकिन बाद में एक ही कार में वहां से रवाना हुए. इसके बाद से शादी की खबरों ने और जोर पकड़ लिया है.

पहले भी उड़ चुकी हैं शादी की अफवाहें

यह पहली बार नहीं है जब दोनों की शादी की खबरें सामने आई हैं. इससे पहले भी 2 फरवरी को शादी की अफवाहें सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं. लेकिन हर बार की तरह इस बार भी दोनों सितारों की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

फिलहाल, जब तक रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की जाती, तब तक इस वायरल कार्ड और शादी की तारीख को महज अफवाह ही माना जा रहा है. अब फैंस को इंतजार है कि क्या 26 फरवरी को सच में यह रूमर्ड कपल शादी करेगा या फिर यह भी एक और सोशल मीडिया अफवाह साबित होगी.

Ranjana Sharma
Published by Ranjana Sharma

Recent Posts

मामूली दांत दर्द बना जानलेवा, डेंटिस्ट के पास पहुंचा मरीज; काटने पड़ गए दोनों हाथ पैर!

Septic shock after dental visit: अस्पताल में जांच के बाद पता चला कि डेवन सेप्टिक…

April 2, 2026

कौन हैं शिवांग कुमार? SRH के इस स्पिनर ने मचाई सनसनी; जानें क्या है इसकी कहानी?

Shivang Kumar debut for srh: सनराइजर्स हैदराबाद की टीम अपनी बेहतरीन स्काउटिंग के लिए जानी…

April 2, 2026

Ramayan teaser: रामायण टीज़र पर बदला ‘सीता’ का नजरिया! दीपिका चिखलिया ने की तारीफ, फैंस में बढ़ी एक्साइटमेंट

Ramayan teaser: रामायण के नए टीज़र ने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया…

April 2, 2026

LJP में सुलह के संकेत, चिराग पासवान को मिला चाचा पारस का साथ! CM फैस को लेकर दिया बड़ा बयान

Lok Janshakti Party News: हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान चिराग पासवान ने अपने…

April 2, 2026

Indian Bridal Look: अमेरिकी महिला का भारतीय दुल्हन लुक वायरल,  सोशल मीडिया पर यूजर्स ने की  तारीफ

American Women Indian Bridal Look: अमेरिकी महिला के भारतीय दुल्हन लुक वाले वायरल वीडियो ने…

April 2, 2026

Credit Card Tips: क्रेडिट कार्ड यूज करते हैं? RBI के ये नियम नहीं माने तो लगेगा भारी जुर्माना

Credit Card Rules: क्रेडिट कार्ड का सही उपयोग रोजमर्रा के खर्चों में किया जा सकता…

April 2, 2026