3
Rashmika Mandanna Birthday Gift: साउथ और बॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री रश्मिका मंदाना इन दिनों अपने जन्मदिन और उससे जुड़े खास पलों को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उनके 30वें जन्मदिन पर परिवार के साथ मनाए गए जश्न के दौरान उन्हें एक बेहद खास सरप्राइज मिला, जिसने उन्हें भावुक कर दिया.
पिता ने गिफ्ट किया बंगला
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रश्मिका मंदाना के पिता ने उन्हें जन्मदिन पर एक खूबसूरत बंगला गिफ्ट किया है. इस प्रॉपर्टी का नाम प्यार से “Serenity” रखा गया है. बताया जा रहा है कि यह बंगला कर्नाटक के खूबसूरत इलाके विराजपेट (कूर्ग) के पास स्थित है. इस सरप्राइज गिफ्ट को पाकर रश्मिका काफी भावुक हो गईं और उनका यह इमोशनल रिएक्शन भी चर्चा का विषय बन गया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रश्मिका ने अपना 30वां जन्मदिन परिवार और करीबी लोगों के साथ सेलिब्रेट किया. इस खास मौके पर मिला यह उपहार उनके लिए यादगार बन गया.
कूर्ग में खास रिसेप्शन
हाल ही में अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को कूर्ग में एक प्राइवेट रिसेप्शन समारोह में देखा गया, जहां उन्होंने अपने करीबी लोगों के साथ समय बिताया. इस दौरान विजय देवरकोंडा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने रश्मिका और कूर्ग के प्रति अपनी भावनाएं जाहिर कीं. उन्होंने कहा कि उन्हें यह जगह बेहद पसंद आई है और वह हमेशा से कूर्ग की खूबसूरती और यहां की महिलाओं की तारीफ करते आए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि कूर्ग से उनका एक खास जुड़ाव है और वह यहां के लोगों और रश्मिका के जीवन को और करीब से समझना चाहते हैं.
‘रणबाली’ के जयम्मा किरदार पर खास पोस्ट
5 अप्रैल को विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया पर रश्मिका के आगामी प्रोजेक्ट ‘रणबाली’ से जुड़ा एक बिहाइंड द सीन्स वीडियो भी शेयर किया. इस वीडियो में रश्मिका को ‘जयम्मा’ के किरदार में ढलते हुए दिखाया गया है. वीडियो की शुरुआत एक खास मैसेज से होती है-“एक ऐसी दुनिया में जो धूसर रंग में रंगी है… वह उसका एकमात्र रंग थी.” इसके बाद ‘जयम्मा’ के किरदार की ताकत को दिखाते हुए रश्मिका को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गईं. वीडियो में रश्मिका अपनी टीम के साथ बातचीत करती नजर आती हैं और फिर पारंपरिक लुक-बिंदी और सोने के गहनों के साथ अपने किरदार में पूरी तरह ढल जाती हैं. विजय देवरकोंडा ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, “मैं तुमसे प्यार करता हूँ जयम्मा ”, जिसने फैंस का दिल जीत लिया.
फैंस के बीच बढ़ी चर्चा
रश्मिका मंदाना के जन्मदिन, ‘Serenity’ बंगले और विजय देवरकोंडा के इमोशनल मैसेज ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. फैंस इन खास पलों को लेकर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं और दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री की भी खूब चर्चा हो रही है. रश्मिका मंदाना के लिए यह जन्मदिन कई मायनों में खास रहा-एक तरफ परिवार का प्यार और अनमोल तोहफा, तो दूसरी तरफ करीबी लोगों के साथ बिताए गए यादगार पल. वहीं, विजय देवरकोंडा के भावुक संदेश ने इस जश्न को और भी खास बना दिया.