Categories: मनोरंजन

“Don 3” Latest Update: जल्द शुरू होगी ‘डॉन 3′ की शूटिंग! अपनी हॉटनेस बिखेरने आएंगी ये एक्ट्रेस, नाम सुनते ही फैंस हुए क्रेजी

Ranveer Singh Film “Don 3” Latest Update: फिल्म 'डॉन 3' की अब शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है, जिसमें कियारा आडवाणी, रणवीर सिंह के साथ काम करती नजर आयेंगी, इसके अलावा बड़ी खबर ये है कि फिल्म 'डॉन 3' के अंदर एक एक्ट्रेस की सरप्राइज एंट्री भी हो सकती है।

Published by chhaya sharma

Ranveer Singh Film “Don 3” Latest Update: अपने यूनिक अंदार को लेकर चर्चा में रहने वाले एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर खबरों में बने हुए हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म ‘धुरंधर’ में अपना फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जिसकी वजह से सोशल मीडिया और उनके फैंस के बिच फिल्म का बज और भी ज्यादा बड़ गया था।वहीं रणवीर सिंह के फैंस के लिए एक और बड़ी खबर सामने आ रही है कि फिल्म ‘डॉन 3’ की अब शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है, जिसमें कियारा आडवाणी रणवीर सिंह के साथ काम करती नजर आयेंगी, इसके अलावा बड़ी खबर ये है कि फिल्म ‘डॉन 3’ के अंदर एक एक्ट्रेस की सरप्राइज एंट्री भी हो सकती है।

जल्द शुरू होगी ‘डॉन 3’ की शूटिंग

बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के अनुसार- ‘डॉन 3’ की शूटिंग अगले साल की शुरूआत से शुरू होगी। फिल्म काफी समय से कई परेशानियों के कारण अटकी हुई थी. मगर अब मेकर्स इसपर जल्द से जल्द काम शुरू करने का प्लान कर रहे हैं। फिल्म की शुटिंग को लेकर मेकरअर्स का कहना है कि शूट शुरू होने में देरी हुई है लेकिन इसमें कुछ किया नहीं जा सकत।

‘डॉन 3’ में शाहरुख खान को रिप्लेस करने के लिए रणवीर सिंह को किया काफी ट्रोल

दरअसल, रणवीर सिंह ने ‘डॉन 3’ में शाहरुख खान को इस फ्रेंचाइजी में रिप्लेस किया, जिसकी वजह से  उन्हें ऑनलाइन काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था, इसी वजह से फरहान और रणवीर ने फैसला किया कि वो इस मामले के के थोड़ा ठंडा होने का इंतजार करेंगे और फिर ‘डॉन 3’ की शूटिंग शुरू करेंगे। साथ ही रणवीर को भी अपने रोल के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार होना का समय मिलेगा। ‘डॉन 3’ के लिए रणवीर सिंह ने मार्शियल आर्ट्स की ट्रेनिंग भी ली है। 

कियारा आडवाणी की वजह से पहले रोकी गई ‘डॉन 3’ शूटिंग

सूत्रों के अनुसार डायरेक्टर फरहान अख्तर को ‘डॉन 3′  को शूट के लिए कई परेशानियों का सामना करना पड़ा, दरअसल, कियारा आडवाणी जिन्हें प्रियंका चोपड़ा की जगह कास्ट  किया गया वो प्रेग्नेंट हो गई थीं.’, जिसकी वजह से भी शूटिंग में काफी देरी हुई, जिसकी वजह से फरहान को फिल्म इन सभी बदलते हुए कारणों के चलते रोकनी पड़ी। इसके अलावा फरहान अख्तर खुद भी अपनी फिल्म 120 बहादुर की शूटिंग में बिजी थे, जिसमें वो मेजर शैतान सिंह का रोल प्ले कर रहे हैं। उनकी यह फिल्म 21 नवंबर को रिलीज होगी। लेकिन अब वो ‘डॉन 3’ का शूट जनवरी 2026 की में ही करने वाले है।

इस हॉट एक्ट्रेस की होगी ‘डॉन 3’ में सरप्राइज एंट्री 

लेटेस्ट अपडेट के बारे में बात करें को खबरें है कि शायद ‘डॉन 3’ में ग्लोबल प्रियंका चोपड़ा की सरप्राइज एंट्री हो सकती है। बता दें कि कियारा के प्रेगनेंट होने के बाद खबरें थी कि कियारा की जगह फिल्म में कृति सेनन को कास्ट किया जायेगा, लेकिन अब खबर है कि कियारा फिल्म से बाहर नहीं हुई हैं। वहीं अब देखने वाली बात होगी कि आखिर रणवीर सिंह की फिल्म में फीमेल लीड का रोल कौनसी एक्ट्रेस प्ले करेंगी।

मरते-मरते बचे थे “Battle of Galwan” के डायरेक्टर अपूर्व लाखिया! बताया डरावना और जानलेवा किस्सा

chhaya sharma
Published by chhaya sharma

Recent Posts

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026

Dhurandhar 2: मेकअप का कमाल या दिमाग का खेल? ‘धुरंधर 2’ में रणवीर का खौफनाक लुक का मेकिंग वीडियो वायरल

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के डरावने ‘घोस्ट लुक’ का मेकिंग वीडियो सामने…

March 22, 2026

CBSE Guidelines: सीबीएससी का निर्देश, स्कूलों में मेंस्ट्रुअल हाइजीन पर नियम लागू, सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त

CBSE Guidelines: सीबीएससी के निर्देशों के बाद स्कूलों में मेंस्ट्रुअल हाइजीन मैनेजमेंट (MHM) को अनिवार्य…

March 22, 2026

Apply learning license online: घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस, RTO जाने की अब नहीं जरूरत!

Learning Driving License: लर्निंग लाइसेंस आपको ट्रैफिक नियमों की समझ के साथ सुरक्षित तरीके से…

March 22, 2026