Categories: मनोरंजन

बॉलीवुड का वो ‘भूतिया’ बंगला, जिसने तबाह कर दी तीन सुपरस्टार्स की जिंदगी, शिफ्ट होते ही…

आज हम आपको एक ऐसे बंगले की कहानी बताएंगे जो कि मुंबई के कार्टर रोड पर स्थित था जिसमें रहने के बाद तीन सुपरस्टार्स अर्श से फर्श पर जा पहुंचे इसलिए इसे भूतिया और श्रापित बंगला कहा जाने लगा था।

Published by Kavita Rajput

बॉलीवुड सितारों के घर हमेशा से फैन्स के लिए आकर्षण का केंद्र रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ स्टार्स के लिए उनके सपनों के आशियाने ही जी का जंजाल बन गए। जी हां, आज हम आपको एक ऐसे बंगले की कहानी बताएंगे जो कि मुंबई के कार्टर रोड पर स्थित था जिसमें रहने के बाद तीन सुपरस्टार्स अर्श से फर्श पर जा पहुंचे इसलिए इसे भूतिया और श्रापित बंगला कहा जाने लगा था।

भारत भूषण को बेचना पड़ा था बंगला

1950 के दशक में सिल्वर स्क्रीन पर एक नया सितारा चमक रहा था जिसका नाम भारत भूषण था। बैजू बावरा, बरसात की रात और मिर्जा गालिब जैसी सुपरहिट्स ने उन्हें उस दौर का सबसे बड़ा स्टार बना दिया था। इसी समय उन्होंने कार्टर रोड पर सी फेसिंग पर एक शानदार बंगला खरीदा। लेकिन घर में शिफ्ट होने के कुछ समय बाद ही उनकी फिल्में फ्लॉप होने लगीं और फ़िल्मी करियर डांवाडोल हो गया। धीरे-धीरे हालात इस कदर बिगड़ गए कि उन्हें यह बंगला सस्ती कीमत पर बेचना पड़ा। 

राजेंद्र कुमार के लिए भी अनलकी साबित हुआ बंगला

Related Post

इसके बाद यह घर सुपरस्टार राजेंद्र कुमार ने खरीद लिया। उस समय उन्हें हिंदी फ़िल्मी इंडस्ट्री का ‘जुबली कुमार’ कहा जाता था क्योंकि उनकी हर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिल्वर जुबली यानी 25 हफ्तों तक चलती ही थी। बंगले में शिफ्ट होने से पहले तक राजेंद्र कुमार का करियर पीक पर था लेकिन धीरे धीरे उनकी फिल्में भी पिटने लगीं और राजेंद्र कुमार भी अर्श से फर्श पर आ गए। उन्होंने घर में पूजा पाठ भी करवाई लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। नतीजतन उन्हें भी मजबूरन ये बंगला बेचना पड़ा क्योंकि वो कर्ज में डूब चुके थे। 

राजेंद्र कुमार से राजेश खन्ना ने ख़रीदा बंगला
करियर के पीक पर ये बंगला तीसरे सुपरस्टार राजेश खन्ना ने खरीद लिया और इसका नाम आशीर्वाद रख लिया। राजेश खन्ना का डंका हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बजता था लेकिन इस घर में शिफ्ट होने के बाद काका की पर्सनल लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ बर्बाद हो गई। पत्नी डिंपल ने बेटियों के साथ घर छोड़ दिया और अलग घर में शिफ्ट हो गईं।

वहीं राजेश खन्ना की फिल्में भी पिटने लगीं और उनका डाउनफॉल आ गया। हालाँकि काका ने अंतिम समय तक आशीर्वाद नहीं छोड़ा और उसी में आखिरी साँसें लीं। 2012 में उनके निधन के बाद यह 2014 को एक बिजनेसमैन ने खरीद लिया और इसे तोड़ दिया गया। इस तरह यह बंगला एक श्रापित बंगले के तौर पर फेमस हो गया।

Kavita Rajput
Published by Kavita Rajput

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026