Categories: मनोरंजन

“‘क्या एक्ट्रेस के साथ लग गया?’ – शिल्पा शेट्टी को लेकर राज कुंद्रा के पिता ने कह दी थी ये बड़ी बात!”

Raj Kundra And Shilpa Shetty: राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड के एक चर्चित कपल हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में राज ने अपने पर्सनल लाइफ के एक अनसुने किस्से को शेयर किया। उन्होंने बताया कि जब उनके पिता को पता चला कि वौ एक्ट्रेस शिल्पा को डेट कर रहे हैं, तो उनकी पहली प्रतिक्रिया क्या थी और कैसे उन्होंने उन्हें समझाया।

Published by Sanskriti Jaipuria

Raj Kundra And Shilpa Shetty: बॉलीवुड की चमक-दमक भरी दुनिया में जहां रिश्ते अक्सर अस्थायी साबित होते हैं, वहीं शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की जोड़ी एक मिसाल बन चुकी है। इन दोनों की पहली मुलाकात 2007 में हुई थी। शिल्पा एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस थीं, जबकि राज एक सक्सेसफुल बिजनेसमैन। मुलाकातों का सिलसिला बढ़ा और जल्द ही दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे।

हाल ही में एक मीडिया इंटरव्यू में राज कुंद्रा ने खुलासा किया कि जब उन्होंने अपने पिता को बताया कि वो शिल्पा शेट्टी को डेट कर रहे हैं, तो उनका रिएक्शन बहुत पॉजिटिव नहीं था। उनके पिता ने कहा- “अरे यार, क्या एक्ट्रेस के साथ लग गया? दारू पीती है, सिगरेट पीती है!” ये सुनकर राज थोड़े हैरान तो जरूर हुए, लेकिन उन्होंने अपने पिता को समझाया कि शिल्पा वैसी नहीं हैं जैसी वह सोच रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि एक बार मिलिए, फिर राय बनाइए।

फैमिली का जुड़ाव और शादी

राज की कोशिशें रंग लाईं और उनकी फैमिली शिल्पा को समझने लगी। खुद शिल्पा ने भी एक इंटरव्यू में बताया था कि राज की मां उन्हें बहुत पसंद करती हैं और उनका बॉन्ड काफी गहरा है।

लगभग दो साल डेटिंग के बाद, 22 नवंबर 2009 को दोनों ने शादी कर ली। 2012 में उनके बेटे वियान का जन्म हुआ और 2020 में उन्होंने सरोगेसी के जरिए बेटी शमिशा का स्वागत किया।

Related Post

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

मौजूदा हालात

फिलहाल राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी एक 60 करोड़ रुपये के फ्रॉड केस में कानूनी लड़ाई का सामना कर रहे हैं, लेकिन इस मुश्किल समय में भी दोनों एक-दूसरे का साथ मजबूती से निभा रहे हैं।

राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की कहानी बताती है कि सच्चे रिश्तों को समय, समझ और सपोर्ट की जरूरत होती है। परिवार की स्वीकृति हो या समाज की सोच, प्यार अगर सच्चा हो तो सब मुमकिन है।

Sanskriti Jaipuria
Published by Sanskriti Jaipuria

Recent Posts

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026

Badshah Tatiri Song Controversy: मुश्किल में फंसे रैपर बादशाह! विवादों में हरियाणवी लोकगीत ‘टटीरी’; राज्य महिला आयोग ने किया तलब

Badshah Tatiri Song Controversy: बॉलीवुड रैपर बादशाह हरियाणवी लोकगीत 'टटीरी' को अपने अंदाज में गाने…

March 6, 2026

Seasonal Affective Disorder: क्या बदलता मौसम कर रहा है आपका दिमाग खराब, मनोचिकित्सक ने बताए इसके कारण और लक्षण

Seasonal Affective Disorder:  सर्दियों से गर्मियों की ओर बढ़ते बसंत के मौसम में कई लोगों…

March 6, 2026

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026