Home > मनोरंजन > Priyanka Chopra Viral Video: प्रियंका चोपड़ा ने खूबसूरत मॉडल के साथ ऐसा क्या कर दिया, जो वायरल हो गया वीडियो

Priyanka Chopra Viral Video: प्रियंका चोपड़ा ने खूबसूरत मॉडल के साथ ऐसा क्या कर दिया, जो वायरल हो गया वीडियो

Priyanka Chopra viral video: प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मॉडल गीना संधू से मुलाकात के दौरान बेहद संवेदनशील नजर आती हैं. बातचीत के दौरान भावुक हुई गीना के आंसू प्रियंका अपने गाउन से पोंछती दिखीं और प्यार से उनके बाल भी ठीक किए. इस दिल छू लेने वाले पल ने फैंस का दिल जीत लिया है

By: Ranjana Sharma | Last Updated: February 20, 2026 12:56:27 PM IST



Priyanka Chopra viral video: अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर अपने व्यवहार को लेकर चर्चा में हैं. मॉडल गीना संधू ने हाल ही में एक वीडियो साझा किया है, जिसमें दिखाया गया है कि प्रियंका ने उनसे मुलाकात के दौरान किस तरह दया दिखाई. गीना संधू ने इंस्टाग्राम पर यह क्लिप साझा की, जो प्रियंका की आगामी फिल्म द ब्लफ़ के प्रीमियर की है. इस इवेंट में प्रियंका ने डिजाइनर गौरव गुप्ता का पीला साड़ी-गाउन पहना हुआ था, जिसमें लंबा वील ड्रेप था.

आंसू पोंछते दिखीं प्रियंका

वीडियो में गीना और प्रियंका बातचीत करती नजर आती हैं. बातचीत के दौरान गीना भावुक हो जाती हैं. इस पर प्रियंका ने अपनापन दिखाते हुए अपने साड़ी के पल्लू के हिस्से से उनके आंसू पोंछ दिए. इसके बाद उन्होंने गीना के चेहरे से बाल भी हल्के से हटाए और कैमरे के लिए पोज दिया. वीडियो शेयर करते हुए गीना ने लिखा, “एक सच्ची गर्ल्स गर्ल… ऐसी महिला जो सचमुच अपने ही कस्टम गाउन से आपके आंसू पोंछ दे.” उन्होंने आगे लिखा कि वह अपना चेहरा धोना या नहाना नहीं चाहतीं और प्रियंका को ‘क्वीन’ बताया. गीना ने पोस्ट में प्रियंका के साल 2005 की फिल्म बरसात के गाने “तेरी दुल्हन सजाऊंगी” को बैकग्राउंड म्यूजिक के तौर पर इस्तेमाल किया.

फैंस ने की जमकर तारीफ

इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूज़र्स ने प्रियंका की जमकर सराहना की. एक फैन ने लिखा, “हम प्रियंका से प्यार करते हैं और यह उन वजहों में से एक है.” एक अन्य यूज़र ने कमेंट किया, “क्वीन ऑफ ह्यूमिलिटी… यही वजह है कि हम उन्हें पसंद करते हैं.” कई लोगों ने दोनों को बहनों जैसा बताया, जबकि कुछ यूज़र्स ने लिखा कि प्रियंका हमेशा अपने आसपास की लड़कियों को खास महसूस कराती हैं.

फिल्म को लेकर भी जताया उत्साह

गीना ने इवेंट की कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं और लिखा कि द ब्लफ़ में प्रियंका का किरदार महिलाओं की मजबूती, पुनर्निर्माण और सौम्य शक्ति को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि प्रियंका ने फिल्म में एक ऐसी मां का किरदार निभाया है, जो बेहद स्त्रैण होने के साथ-साथ अपने परिवार की रक्षा के लिए बेहद मजबूत और निडर भी है.

कब और कहां देखें द ब्लफ़

फिल्म द ब्लफ़ का निर्देशन फ्रैंक ई फ्लावर्स ने किया है. इसमें प्रियंका हाई-ऑक्टेन एक्शन सीन करती नजर आएंगी, जहां उनका सामना अभिनेता कार्ल अर्बन से तलवार और बंदूकों के साथ होता दिखेगा. यह फिल्म 25 फरवरी से अमेज़न प्राइम वीडियोपर स्ट्रीम होगी.

आगे क्या है प्रियंका के पास

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका को वेब सीरीज़ Citadel के दूसरे सीजन में भी देखा जाएगा. इसके अलावा वह निर्देशक एस एस राजामौली की फिल्म वाराणसी में नजर आएंगी. जिसमें उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे. इस फिल्म में प्रियंका ‘मंदाकिनी’ का किरदार निभाएंगी. फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होने वाली है.

Advertisement