Categories: मनोरंजन

Pawan Singh ने अपनी गंदी हरकत के बाद किया ये काम, देख जान हैरान रह गईं Anjali Raghav

Pawan Singh Viral Video: पवन सिंह का सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह अंजलि राघव को बिना पूछे उनकी कमर छूते नजर आ रहे थे। वीडियो वायरल उन्होंने के बाद एक्टर ने अपनी हरकत के लिए माफी मांग ली है।

Published by Preeti Rajput

Pawan Singh Controversy: भोजपुरी स्टार पवन सिंह का इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के कारण वह एक बड़े विवाद में फंस गए हैं। दरअसल इस वीडियो में पवन सिंह एक्ट्रेस अंजलि राघव की परमिशन के बिना उनकी कमर छूते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान का वीडियो वायरल होने के हाज वह विवादों में घिर गए हैं। लोग उन्हें जमकर ट्रोल करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद तो एक्ट्रेस अंजलि ने भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने तक की अनाउंसमेंट कर दी थी। विवाद बढ़ने के बाद अब पवन सिंह ने अंजली से माफी मांग ली है। 

पवन सिंह ने मांगी माफी

पवन सिंह ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा- अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण मैं आपको लाइव नहीं देख पाया, जब मैंने इसके बारे में सुना तो मुझे बुरा लगा, मेरा आपके प्रति कोई बुरा इरादा नहीं था क्योंकि हम कलाकार हैं, लेकिन अगर आप हमारे किसी व्यवहार से आहत हुए हैं, तो मुझे उसके लिए खेद है। 

अंजलि राघव ने पवन सिंह को किया माफ

अंजलि राघव ने भी पवन सिंह की माफी पर रिएक्ट करते हुए कहा कि- अब जब पवन सिंह जी ने अपनी गलती की माफी मांग ली है और वह काफी सीनियर आर्टिंस्ट हैं। मैंने उन्हें उनकी हरकत के लिए माफ कर दिया है। मैंने उन्हें भी साफ कर दिया है कि मैं इस बात को और आगे नहीं ले जाना चाहती। जय श्री राम

अंजलि राघव ने की गंदी हरकत

दरअसल गुरुवार को पवन सिंह ने अपने गाने ‘सइयां सेवा करे’ को लॉन्च किया था। जिसके लिए पवन सिंह और अंजली राघव दोनों स्टेज पर थे। स्टेज पर अंजलि राघव के हाथ में माइक था तो वह वहां मौजूद लोगों को संबोधित कर रही थीं। तभी इस बीच पवन सिंह अचानक उनकी कमर छूने लगे। अंजलि काफी घबरा जाती हैं, लेकिन इसके बावजूद पवन सिंह उनकी कमर पर हाथ फेर देते हैं। अंजली ने स्टेज पर पवन सिंह से कुछ नहीं कहा। इसका वीडियो वहां मौजूद एक फैन बना लेता है। वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल होने लगा। धीरे-धीरे पूरे इंटरनेट पर यह वीडियो छा गया। लोगों ने पवन सिंह को उनकी हरकत के लिए खूब फटकार लगाई। 

Related Post

A post shared by Anjali Raghav (@anjaliraghavonline)

अंजलि राघव ने छोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री 

इस घटना के बाद अंजलि राघव ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर कहा कि- मैं पिछले दो दिनों से काफी डिस्टर्ब हूं। आप सभी को क्या लगता है कि कोई मुझे इस तरह छुएगा और मैं खुश हो जाउंगी। बाद में मैंने अपनी टीम मेंबर से पूछा कि क्या कुछ लगा है। तो उन्होंने कहा कि- नहीं कुछ नहीं लगा है। उस वक्त मुझे और भी ज्यादा बुरा लगा। काफी गुस्सा भी आ रहा था और रोना भी। लेकिन मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं क्या करूं। क्योंकि वहां उनका फैन बेस काफी मजबूत है। लोग उन्हें भगवान कहते हैं और खुद को उनका भक्त बताते हैं। किसी लड़की को उसकी परमिशन के बिना छूने के सपोर्ट में नहीं हूं। अगर मेरे साथ ये हरियाणा में हुआ होता, तो मुझे जवाब देने की जरूरत ही नहीं होती। अब मैं भोजपुरी इंडस्ट्री में कभी काम नहीं करूंगी। 

  

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Gen Z को लगा झटका, बंद हो रहा इंस्टाग्राम का एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, ऐसे करें अपनी चैट्स को सिक्योर

Instagram end to end encryption: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम का इस्तेमाल आज-कल हर कोई कर…

March 16, 2026

Gudi Padwa 2026 Bank Holiday: गुड़ी पड़वा पर किन-किन शहरों में बैंक रहेंगे बंद, RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट

Gudi Padwa 2026 Bank Holiday:  गुड़ी पड़वा/उगादि/तेलुगु नव वर्ष/नवरात्र के चलते गुरुवार (19 मार्च, 2026)…

March 16, 2026