Categories: मनोरंजन

अंजलि राघव से अक्षरा सिंह तक, भोजपुरी एक्टर Pawan Singh का विवादों से रहा पुराना नाता

Pawan Singh Controversy: भोजपुरी स्टार पवन सिंह एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। अनजली राघव विवाद, पत्नी ज्योति सिंह की नाराजगी और अक्षरा सिंह संग पुराने झगड़े समेत 6 बड़े मामलों ने उनकी छवि पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Published by Shraddha Pandey

Bhojpuri Star Pawan Singh: भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) इन दिनों सियासी और फिल्मी दुनिया दोनों में बुरी तरह फंसे हुए दिख रहे हैं। एक के बाद एक विवादों ने उनके सामने सवालों की दीवार खड़ी कर दी है। आइए नजर डालते हैं उन 6 बड़े विवादों पर जो अब उनकी छवि पर भारी पड़ रहे हैं।

इन सभी घटनाओं ने पवन सिंह को लगातार विवादों के बीच ला खड़ा किया है। उनका कैरियर चाहे कितना भी चमकदार हो, लेकिन ये निजी और पेशेवर विवाद उनकी छवि पर भारी प्रभाव डाल रहे हैं।

1. अनजली राघव के साथ अनुचित व्यवहार:

लखनऊ के इवेंट में भोजपुरिया गाने सैंया सेवा करे (Saiya Seva Kare) के प्रमोशन के दौरान, एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें पवन सिंह ने हरियाणवी अभिनेत्री अनजली राघव को बिना अनुमति स्टेज पर उनकी कमर पर हाथ लगाया। इस घटना ने उन्हें गहरी मानसिक पीड़ा दी और उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला कर लिया था।

2. खेसारी लाल यादव संग झगड़े:

पवन सिंह और खेसारी लाल यादव के बीच पंगा तो सालों से देखने को मिल रहा है। हालांकि, ये विवाद साल 2023 में सुलझ भी गया था लेकिन, इस विवाद ने खूब सुर्खियां बटोरीं। दोनों को अक्सर एक दूसरे को सोशल मीडिया पर नीचा दिखाते देखा गया। भोजपुरी इंडस्ट्री में दोनों एक दूसरे को अपना कॉम्पिटिशन मानते हैं।

अलादीन के इस हैंडसम हंक ने रचाई शादी, इस खूबसूरत हसीना से एक नहीं बल्कि दो धर्मों की निभाई रस्में

3. पत्नी ज्योति सिंह की भावनात्मक अपील:

Related Post

उनकी दूसरी पत्नी ज्योति सिंह ने एक भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किया, जिसमें उन्होंने बताया कि पवन सिंह कई महीनों से उनसे बात नहीं कर रहे। यह उनकी मानसिक स्थिति पर भारी असर डालने वाला मामला भी रहा। सुसाइड करने के अलावा अब उन्हें कोई भी रास्ता नहीं सूझ रहा है।

4. अक्षरा सिंह से टकराव:

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने उन्हें फिजिकली टॉर्चर किया था। हालांकि, दोनों की लव स्टोरी के किस्से एक वक्त भोजपुरी इंडस्ट्री में गूंजती थी।

5. वित्तीय विवाद:

पवन सिंह पर पहले 1.5 करोड़ की ठगी का आरोप लग चुका है और भोजपुरिया इंडस्ट्री के भीतर उनकी साख पर कई बार सवाल उठे हैं।

खून से भीगा सेट, घबराए लोग और जिद पर अड़े अमिताभ बच्चन- आखिर क्या हुआ था ‘खुद्दार’ की शूटिंग में?

6. पहली पत्नी ने की आत्महत्या

पवन सिंह की पहली शादी साल 2014 में नीलम सिंह के साथ हुई थी। उन्होंने अपने ही भाई की साली से ब्याह रचाया था। शादी के कुछ महीनों बाद यह रिश्ता खत्म हो गया था। उनकी पत्नी ने शादी के कुछ महीनों बाद मौत को गले लगा लिया था। नीलम की बहन ने बताया था कि पवन सिंह बिजी रहते थे, पत्नी के लिए उनके पास वक्त नहीं था, इसी वजह से वो डिप्रेशन में थीं।

Shraddha Pandey

Recent Posts

Dhurandhar 2: 11:01 बजे बजेगा रणवीर सिंह का बिगुल! आज रिलीज होगा धुरंधर 2 का धमाकेदार ट्रेलर

Dhurandhar 2 Trailer: जिसका बेसब्री से इंतज़ार था, वो सीक्वल, धुरंधर: द रिवेंज, 19 मार्च,…

March 7, 2026

Aaj Ka Mausam: मार्च में ही आग उगलने लगा मौसम! 12 राज्यों में लू का अलर्ट, जानें दिल्ली से UP तक का हाल

Today Weather: फरवरी के महीना मढे ठंड ने अलविदा कह दिया है और मार्च का…

March 7, 2026

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026