Categories: मनोरंजन

Paras Chhabra Birthday Special: पारस छाबड़ा पर एक्स गर्लफ्रेंड ने किया था “टोना-टोटका” करियर में आई खूब मुश्किलें

Paras Chhabra Birthday Special: पारस छाबड़ा टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है और आज 11 जुलाई उनका जन्मदिन है। पारस छाबड़ा के जन्मदिन के खास मौके पर आज हम आपको उनके लाइफ के कुछ स्ट्रगलर्स के बारे में बताने जा रहे हैं-  कैसे एक टीवी एक्टर ने गुमनामी की गलियों से निकलकर ग्लैमर की दुनिया में पहचान बनाई और वो इंडस्ट्री का बड़ा नाम कैसे बने।

Published by chhaya sharma

Paras Chhabra Birthday Special: पारस छाबड़ा टीवी इंडस्ट्री का जाना-माना नाम है और आज 11 जुलाई उनका जन्मदिन है। पारस छाबड़ा के जन्मदिन के खास मौके पर आज हम आपको उनके लाइफ के कुछ स्ट्रगलर्स के बारे में बताने जा रहे हैं-  कैसे एक टीवी एक्टर ने गुमनामी की गलियों से निकलकर ग्लैमर की दुनिया में पहचान बनाई और वो इंडस्ट्री का बड़ा नाम कैसे बने। 

पारस छाबड़ा ने किया करियर में खूब संघर्ष

एक्टर पारस (Paras Chhabra)  छाबड़ा ने अपने करियर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं। पारस ने शो ‘रावण’ से अपने टीवी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ के कंटेस्टेंट रह चुके, जिससे उन्हें काफी ज्यादा पहचान मिली। लेकिन इससे पहले किया पारस छाबड़ा का संघर्ष बहुत इमोशनल है। स्कूल की पढ़ाई के दौरान ही पारस ने घर चलाने के लिए मॉडलिंग करना शुरु कर दिया था। एक्टर ने कॉल सेंटर, कैब सर्विस, सैलून,फैक्ट्री और कोल्ड स्टोरेज जैसी कई जगह पर काम किया है। वहीं जब मॉडलिंग के शुरुआती दिनों में पारस को पहली बार 4000 रुपए का चेक मिला, तो वो बेहद खुश हुए और उन्हें अपनी मेहनत की जीत दिखी। इसके बाद एक्टर ने ने टीवी के विज्ञापनों की दुनिया में अपनी पहचान बनाई और कई बड़े ब्रांड्स के लिए काम किया में

रावण के किरदार में जीता लोगों का दिल

लेकिन पारस क असली पहचान साल 2012 में ‘एमटीवी स्प्लिट्सविला 5’ से मिली, जिसमें उनके साथ आकांक्षा पोपली थी और दोनों ने इस रियलिटी शो का खिताब भी जीता। इसके बाद टीवी एक्टर पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) ‘नच बलिए 6’, ‘स्प्लिट्सविला 8’ और साल 2019 में ‘बिग बॉस 13’ जैसे कई पॉपुलर शो में नजर आए। साथ ही पारस ने ‘बढ़ो बहू’, ‘आरंभ’, ‘कलीरें’,’अधूरी कहानी हमारी’, ‘कर्ण संगिनी’ जैसे कई टीवी सीरियल्स में भी अपना खूब नाम कमाया है। वहीं ‘विघ्नहर्ता गणेश’ में रावण के रोल ने उन्हें काफी ज्यादा पसंद किया गया है था, इस सीरियल में पारस छाबड़ा की अदाकारी ने लोगों का दिल जीत लिया था।

काला जादू करती थी एक्स गर्लफ्रेंड

प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पारस छाबड़ा अपनी पुर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहे हैं। माहिरा शर्मा समेत कई एक्ट्रेसेज के साथ उनके रिश्तों की खबरें आई है। उन्हें एक बातचीन के दौरान बताया था कि उनकी एक्स गर्लफ्रेंड उन पर काला जादू करती थी। दरअसल, पारस अपना खुद का पॉडकास्ट शुरू (Paras Chhabra podcast) किया है, जिसमें उन्होंने “बिग बॉस 13” फेम शेफाली जरीवाला से बात करते हुए बताया था कि- मेरी एक्स गर्लफ्रेंड ने काला जादू करती थी और वह गर्लफ्रेंड चाहती थीं कि मैं उसका ही रहूं बस, मैं उस समय सिर्फ उसी के साथ था, लेकिन फिर भी उसे डर रहता था कि मैं उसे छोड़कर दूंगा। इसलिए वो मुझ पर काला जादू करती थी और मुझे सुबह-सुबह पानी फूंक-फूंकर देती थी। पहले मुझे ये देखकर लगता था कि वो अलग धर्म से है इसलिए ऐसा करती है और उनके धर्म में ऐसा होता है, लेकिन उस पानी को पीने के बाद में पूरी तरह से उसके काबू में हो गया था।

Related Post

ऐसे बचे एक्स गर्लफ्रेंड के कराए काले जादू

पॉडकास्ट में पारास ने बताया उस दौरान मैं 5 दिन के लिए मुंबई गया था, लेकिन मैं 5 महीने तक मुंबई में ही रहा और उन 5 महीनों में बस एक बार ही अपने घर गया और सिर्फ एक बार गया वो भी अपने कपड़े लेने। मेरे इस अलग बर्ताव से मेरी मां बहुत परेशान हो गई। लेकिन जब मैने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के घरवालों से मिला था तब मुझपर काला जादू किया गया था और यह  यह काला जादू उनकी बेटी से दूर रहने के लिए किया था। पारस छाबड़ा ने आगे बात करते हुए बताया कि  जब मैने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के घर में चाय दी, तो मुझे चाय का स्वाद अलग लगा, लेकिन मैंने ज्यादा नहीं सोचा और चाय पीने के बाद मुझे अगल महसूस हुआ। मैं डॉक्टर के पास भी गया था लेकिन डॉक्टर सबकुछ ठीक बताया। पारस ने बात करते हुए बताया- वह एक बाबा के पास भी गए थे, जिसके बाद उन्होंने कुछ उपाय किए और उसके बाद उनके दिलों और दिमाग से वो लड़की गायब हो गई। 

तीन साल की उम्र में खोया पिता को

बता दें कि पारस छाबड़ा (Paras Chhabra Birthday) का जन्म 1990 में दिल्ली में हुआ था और महज तीन साल की उम्र में ही उन्होंने उपने पिता को खोया था, लेकिन मां रूबी छाबड़ा ने उन्हें अकेले बेटे को पाला, जिसके बाद एक्टर ने अपने दम पर अपना नाम बनाया। 

करीना कपूर के बाथरुम में सलमान खान……! “the great indian kapil show” पर हुआ बड़ा खुलासा, दंग रह गया हर कोई

chhaya sharma
Published by chhaya sharma

Recent Posts

WPL 2026 Prize Money: फाइनल जीतते ही टीम का हर खिलाड़ी बन जाएगा करोड़पति, जानें इनामी राशि

WPL 2026 Prize Money: WPL 2026 का फाइनल दिल्ली कैपिटल्स और RCB के बीच वडोदरा…

February 5, 2026

क्या वाकई फैट बर्नर है कॉफ़ी? लोगों की कन्फ्यूजन पर एक्सपर्ट्स ने दी साफ राय

Benefits Of Coffee: सोशल मीडिया पर आजकल 7 सेकंड कॉफी ट्रिक और इस दावे की…

February 5, 2026

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में Dr. Cancer पहल का लोगो लॉन्च किया

लखनऊ (उत्तर प्रदेश), फरवरी 05: उत्तरप्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने लखनऊ में ‘Dr. Cancer’पहल के आधिकारिक लोगो का लोकार्पण किया।इस अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ, सामाजिक प्रतिनिधि और आयोजन से संबंधित टीम मौजूद रही। लोगो लॉन्च के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि कैंसर की समय पर पहचान (Early Detection), जन–जागरूकता और मरीजों को सहयोग स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण प्राथमिकताएं हैं।उन्होंने पहल से जुड़ी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से समुदाय स्तर पर जागरूकता और सपोर्ट सिस्टम मजबूत होता है। इस पहल के संबंध में‘Dr. Cancer’ और संवेदना होम्योपैथिक क्लिनिक के निदेशक डॉ. गौरीशंकर ने बताया कि इस प्लेटफॉर्म का उद्देश्य कैंसर जागरूकता, स्क्रीनिंग/रिफरल मार्गदर्शन, तथा मरीजों की गुणवत्ता–जीवन (Quality of Life) बेहतर करने के लिए सपोर्टिव केयर से जुड़े प्रयासों को आगे बढ़ाना है।उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी मरीज के लिए उपचार निर्णय योग्य चिकित्सकों की सलाह और स्थापित मेडिकल प्रोटोकॉल केअनुसार ही होने चाहिए।…

February 5, 2026

DSSSB PRT Admit Card 2026 Release Time: कब रिलीज होगा DSSSB PRT का एडमिट कार्ड, जान लें एग्जाम पैटर्न

DSSSB PRT Admit Card 2026 Release Time: दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड (DSSSB) जल्द ही…

February 5, 2026