Shah Rukh Khan के बॉडीगार्ड रवि सिंह का एक्टिंग डेब्यू, Aryan Khan की वेब सीरीज में मिला मौका

Shah Rukh Bodyguard: शाहरुख खान के बॉडीगार्ड रवि सिंह अब एक्टिंग की दुनिया में एंट्री करने जा रहे हैं। वो आर्यन खान की वेब सीरीज 'The Bads of Bollywood' से डेब्यू करेंगे। जानें कब और कहां देख सकते हैं यह खास प्रोजेक्ट।

Published by Shraddha Pandey

Shahrukh Bodyguard Acting Debut: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) ने हाल ही में अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू किया है। उनकी अपकमिंग वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ (The Bads Of Bollywood) का ट्रेलर भी लॉन्च हो चुका है। 3 मिनट 23 सेकेंड के इस ट्रेलर में बॉलीवुड की तमाम हस्तियां नजर आ रही हैं। लेकिन, एक ऐसा भी शख्स है जिसे आप लोग शायद नहीं जानते, या यूं कह लें कि नहीं पहचानते। अब वो शख्स कौन है आईए जानते हैं। 

शाहरुख खान के भरोसेमंद बॉडीगार्ड रवि सिंह (Ravi Singh) अब पर्दे पर भी दिखाई देंगे। वह अपने करियर में पहली बार एक्टिंग की दुनिया में कदम रख रहे हैं। इस सीरीज का ट्रेलर 8 सितंबर 2025 को नेटफ्लिक्स पर लॉन्च किया गया है, और यह 18 सितंबर 2025 को स्ट्रीम होने वाली है। इसमें शाहरुख खान ने भी अपना कैमियो दिया है। जहां शाहरुख अपने असल किरदार में दिखेंगे, वहीं रवि सिंह जो हकीकत में उनके बॉडीगार्ड हैं वो सीरीज में भी शाहरुख के बॉडीगार्ड के किरदार में ही होंगे।

सलमान की फिल्म में ‘शेरा’ भी कर चुके हैं कैमियो

Related Post

फैंस के लिए ये बहुत बड़ा सरप्राइज है क्योंकि कभी सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड में उनके असली बॉडीगार्ड शेरा ने कैमियो किया था। अब वही रवि सिंह भी शाहरुख के साथ ऑन-स्क्रीन नजर आएंगे। 

तीनों खान दिखेंगे साथ

सोशल मीडिया पर फैंस भी इस जबरदस्त कॉम्बिनेशन से काफी एक्साइटेड हैं। शाहरुख, सलमान और आमिर, तीनों खान इस मच अवेटेड प्रोजेक्ट में पहली बार साथ दिखेंगे। हालांकि, आमिर और शाहरुख की झलक को आपको ट्रेलर में ही देखने को मिल गई होगी। अब फैंस को सलमान का इंतजार है। जिसे आर्यन बड़े ही स्टाइलिश अंदाज में पेश करने वाले हैं। अब फैंस को 18 सितंबर का बेसब्री से इंतजार है। बता दें ट्रेलर रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फैंस के रिएक्शन भी लगातार आ रहे हैं और लोगों का कहना है कि आर्यन ने इस सीरीज में आधा बॉलीवुड बटोर लिया है।

Shraddha Pandey

Recent Posts

कौन हैं बालेन शाह? नेपाल की राजनीति में आई जिनकी सुनामी; लव स्टोरी है इससे भी ज्यादा दिलचस्प

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में…

March 6, 2026

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: UPSC CSE का फाइनल रिजल्ट हुआ जारी, अनुज अग्निहोत्री बने टॉपर; upsc.gov.in से करें डाउनलोड

UPSC CSE Final Result 2025 OUT: यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी…

March 6, 2026