OTT Release: सैयारा से लेकर द गर्लफ्रेंड तक…इस हफ्ते इन 9 फिल्मों और वेब सीरीज से ओटीटी पर लगेगा एंटरटेनमेंट का तड़का

सैयारा से लेकर गर्लफ्रेंड तक, इस हफ्ते एक नहीं बल्कि 9 नई फिल्में और वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली हैं। आइए, यहां देखते हैं फुल लिस्ट।

Published by Prachi Tandon

This Week OTT Release: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने एंटरटेनमेंट का मतलब पूरी तरह से बदल दिया है। ओटीटी की वजह से आप जब चाहें जैसे चाहें अपनी पसंद की फिल्में और वेब सीरीज देख सकते हैं। यही वजह है कि ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी हर दिन नई-नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज की जाती हैं। अगर आप भी इस वीकेंड कुछ नया और दिलचस्प देखना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए ही है। जी हां, हम यहां इस हफ्ते यानी सितंबर के दूसरे हफ्ते में ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट लेकर आए हैं। 

8 सितंबर से 14 सितंबर के बीच कौन-सी फिल्में और सीरीज होंगी रिलीज?

सैयारा

अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। सैयारा फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 12 सितंबर से स्ट्रीम होगी। बता दें, इस फिल्म की कहानी ने ऑडियंस को खूब इंप्रेस किया है जिसका नतीजा यह हुआ है कि सैयारा ने वर्ल्डवाइड लगभग 570 करोड़ का क्लेक्शन किया है। 

डू यू वाना पार्टनर

कॉमेडी और ड्रामा सीरीज देखने के शौकीन हैं, तो इस वीकेंड डू यू वाना पार्टनर परफेक्ट वॉच हो सकता है। इस सीरीज में तमन्ना भाटिया और डायना पेंटी ने लीड रोल निभाया है। सीरीज को 12 सितंबर से प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। 

कूली

रजनीकांत और नागार्जुन की एक्शन और थ्रिलर से भरपूर फिल्म कूली सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है। इस फिल्म में रजनीकांत एक कूली यूनियन के नेता का किरादर निभा रहे हैं। यह फिल्म 11 सितंबर को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने जा रही है। 

रैम्बो इन लव

लाइट कॉमेडी और रोमांटिक सीरीज रैम्बो इन लव 12 सितंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर आ रही है। बता दें, यह तेलुगू सीरीज है जिसमें एक अच्छे दिल वाला लेकिन, बुरी किस्मत वाला लड़का देखने को मिलता है। 

Related Post

टास्क

सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर 7 एपिसोड वाली सीरीज टास्क 8 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हो चुकी है। इस सीरीज की कहानी हिंसक घरेलू मामलों पर बेस्ड है। 

द गर्लफ्रेंड

नॉवेल बेस्ड स्टोरी द गर्लफ्रेंड एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज है। इस सीरीज में 6 एपिसोड हैं, जिसमें एक मां और उसके बेटे की कहानी है। यह सीरीज 10 सितंबर से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। 

ब्यूटी इन ब्लैक सीजन 2

ब्यूटी इन ब्लैक अपने नए सीजन के साथ वापसी कर रहा है। इस सीजन में किम्मी के इर्द-गिर्द घूमती है जो शादी करने के बाद बेलारी ब्यूटी एम्पायर की मालकिन बन जाएगी। यह सीरीज 11 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।

द रॉन्ग पेरिस

यह एक कॉमेडी फिल्म है, जो एक ऐसी महिला पर बेस्ड है जो डेटिंग रिएलिटी शो के लिए ऑडिशन देती है। सीरीज 12 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।

यू एंड एवरीथिंग एल्स

के-ड्रामा फैंस के लिए भी इस हफ्ते नई सीरीज आ रही है। इस सीरीज की कहानी दो फीमेल फ्रेंड्स पर बेस्ड है। यह सीरीज 12 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है। 

Prachi Tandon
Published by Prachi Tandon

Recent Posts

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Russian Oil: इजराइल ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण लगातार अन्य देशों को…

March 6, 2026

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026

Chanakya Niti: शादी करने के लिए सुंदर लड़की में होने चाहिए ये 5 और गुण, वरना कर दें इन्कार

Chanakya Niti: शादी के लिए लड़की का चयन करने के दौरान बहुत सी बातों का ध्यान…

March 5, 2026