बिहार की सियासत का कच्चा चिट्ठा खोलती है ये सीरीज, जीत चुकी है 14 अवार्ड्स; भूलकर भी न करें मिस

Guess The Series: वैसे तो सीरीज बहुत हैं लेकिन एक ऐसी सीरीज है जो बिहार की सियासत का कच्चा चिट्ठा खोलती है. इस सीरीज को लोगों ने काफी प्यार दिया था. आइए जानते हैं उसका नाम-

Published by sanskritij jaipuria

Guess The Series: बिहार की राजनीति हमेशा से ही नाटकीय मोड़ और सस्पेंस से भरपूर रही है. यही वजह है कि इस राज्य के बैकग्राउंड पर आधारित वेब सीरीज लोगों को बेहद पसंद आती हैं. ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने के बाद इन वेब सीरीज ने राजनीति के इस रंगमंच को नए आयाम तक पहुंचाया है. लोग न सिर्फ राजनीतिक खेल, बल्कि भावनाओं और सत्ता के संघर्ष को भी बड़ी बारीकी से देखना पसंद करते हैं.

वेब सीरीज महारानी (Maharani OTT release) इसी राजनीतिक ड्रामे का जीवंत उदाहरण है. इसमें हुमा कुरैशी ने रानी भारती का रोल निभाया है. माना जाता है कि इस कहानी की प्रेरणा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लाल प्रसाद यादव की पत्नी, राबड़ी देवी, से ली गई है. अब तक इस सीरीज के तीन सीजन आ चुके हैं और चार सीजन आ चुके हैं.

पहले तीन सीजन की कहानी

पहले सीजन में दर्शकों ने देखा कि कैसे गृहिणी रानी भारती अचानक राज्य की मुख्यमंत्री बन जाती हैं. दूसरे सीजन में राजनीति की जटिलताओं और साजिशों में उनकी भूमिका दिखी, जिसमें पति भीम सिंह भारती से मतभेद, हत्या की साजिश और रानी का जेल जाना शामिल है. तीसरे सीजन में रानी जेल में बंद होकर भी अपनी पढ़ाई पूरी करती हैं और राजनीतिक खेल में अपनी समझदारी से कदम बढ़ाती हैं. मुख्यमंत्री नवीन कुमार की राजनीति और पार्टी महासचिव सत्येंद्रनाथ मिश्रा की मदद की झलक भी दर्शकों को देखने को मिली.

Related Post

चौथे सीजन का रोमांच

 चौथे सीजन में कहानी बिहार की सीमाओं से निकलकर दिल्ली की राजनीति में प्रवेश करती है. रानी भारती की नजर अब सीधे प्रधानमंत्री की कुर्सी पर है. टीजर में इसका छोटा सा संकेत मिल चुका है. इस सीरीज के निर्माता सुभाष कपूर हैं, जबकि निर्देशन सौरभ भावे ने किया है. स्क्रिप्ट सुभाष कपूर, नंदन सिंह और उमाशंकर सिंह ने मिलकर तैयार की है. इसके अलावा हुमा कुरैशी के साथ अमित सियाल, विनीत कुमार, प्रमोद पाठक, कनी कुसरुति, अनुजा साठे, सुशील पांडे, दिव्येंदु भट्टाचार्य और सोहम शाह भी अहम भूमिकाओं में हैं.

 

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria
Tags: Maharani 4

Recent Posts

महाराष्ट्र में धर्मांतरण पर सख्ती! अब लव जिहाद पर लगेगी लगाम; कड़े नियम लाने की तैयारी में सरकार

Maharashtra Freedom of Religion Bill 2026: महाराष्ट्र विधानसभा में पेश धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 धर्म…

March 13, 2026

क्या आप जानते हैं कि समुद्र के रास्ते भारत तक गैस कैसे पहुंचती है?

इन दिनों ईरान और इजराइल में जो वॉर चल रहा है उसके चलते भारत में…

March 13, 2026

Chaitra Navratri 2026: इस नवरात्र नहीं होंगे मांगलिक कार्य, गृहप्रवेश की हसरत भी रहेगी अधूरी… जानिए क्या है वजह

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक मनाई जाएगी.…

March 13, 2026

गांव के लाल ने किया कमाल, JEE पास कर हासिल की AIR 85; IIT बॉम्बे में लिया दाखिला

Bharadhwaj Torati cracked JEE Advanced: आंध्र प्रदेश के अमलापुरम के रहने वाले 17 साल के…

March 13, 2026

Bunker Dating’ Trend in Israel: युद्ध के बीच भी प्यार की तलाश, इजरायली बंकर्स में बढ़ा डेटिंग का क्रेज

Bunker Dating’ Trend in Israel:मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध और लगातार मिसाइल हमलों के बीच…

March 13, 2026