जब इंटीमेट सीन की शूटिंग के दौरान हीरो ने कहा कुछ ऐसा, एक्ट्रेस भी चौंक गई

फिल्म जवान में नजर आईं एक्ट्रेस गिरिजा ओक जल्द ही वेब सीरीज में गुलशन देवैया के साथ नजर आएंगी. उनके साथ इंटीमेट सीन की शूटिंग कैसे हुई, एक्ट्रेस ने बताया...

Published by Kavita Rajput

फिल्म जवान एक्ट्रेस गिरिजा ओक गोडबोले (Girija Oak godbole) जल्द ही वेबसीरीज थेरेपी शेरेपी में गुलशन देवैया (Gulshan Devaiah) के अपोजिट नजर आएंगी. इस वेबसीरीज में गिरिजा ने गुलशन के साथ इंटीमेट सीन्स दिए हैं. गिरिजा ने गुलशन के साथ इंटीमेट सीन्स शूट करने का एक्सपीरिएंस शेयर किया है. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों के साथ इंटीमेट सीन्स शूट करने में बिलकुल परेशानी नहीं होती और गुलशन उनमें से एक हैं. गिरिजा ने गुलशन के प्रोफेशनलिज्म की तारीफ की और उन्होंने बताया कि सीन की शूटिंग के दौरान उन्होंने उनके कंफर्ट का पूरा ध्यान रखा. 

ऐसे शूट होता है इंटीमेट सीन

Related Post

एक इंटरव्यू में गिरिजा ने कहा, किसी फिल्म या वेबसीरीज में अगर इंटीमेसी सीन होता है तो आमतौर पर इंटीमेसी कोऑर्डिनेटर मौजूद होते हैं. पूरा माहौल बहुत कंफर्टेबल होता है. इससे पहले पूरी चर्चा होती है कि हम क्या करने वाले हैं और कैसे करने वाले हैं. क्या दिखाया जाएगा स्क्रीन पर और क्या नहीं दिखेगा. आपको सीन की कंप्लीट पिक्चर पता होती है. गिरिजा ने आगे कहा, इन सबके बावजूद कुछ मोमेंट्स ऐसे होते हैं जो कि काफी चैलेंजिंग होते हैं. जब कैमरा रोल होना शुरू होता है तो आप इस असमंजस में फंस जाते हैं कि कहां रुकना है और क्या नहीं, क्या सही होगा और क्या नहीं. ये बहुत बड़ा ग्रे ज़ोन होता है. 

तकिया निकाल दो…

जब इस सीरीज की शूटिंग हुई तो गुलशन के बारे में कहूंगी कि वो ऐसे शख्स हैं जिनके साथ बिलकुल भी दिक्कत नहीं होती है. जब सीन शूट किया तो वह वैनिटी वैन से तीन-चार अलग-अलग तरह के तकिए ले आए और मुझसे कहा कि जो ठीक लगे, चुन लो. सीन की शूटिंग के दौरान उन्होंने 16 और 17 बार मुझसे पूछा कि मैं ठीक हूं या नहीं? गिरिजा ने कहा कि शूटिंग के दौरान हमारे बीच में एक तकिया काफी दिक्कत दे रहा था तो उन्होंने झट से कह दिया कि अगर तुम इसे निकालना चाहती हो तो निकाल दो. मुझे कोई परेशानी नहीं है.

Kavita Rajput

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026