Bigg Boss 19: तान्या पर कॉमेंट कर बुरी फंसीं कुनिका, गौहर खान ने सुनाई खरी-खोटी

Gauahar khan Angry On Kunickaa: बिग बॉस 19 में कुनिका के एक कॉमेंट ने तान्या मित्तल को रुला दिया। यही नहीं, अब सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स भी उनके खिलाफ रिएक्शन दे रहे हैं। हाल ही में गौहर खान का भी बयान सामने आया है।

Published by Shraddha Pandey

Kunkickaa Sadanand Comments On Tanya: बिग बॉस हाउस (Bigg Boss House) में लड़ाई-झगड़े और तकरार तो आम बात है, लेकिन इस बार मामला कुछ अलग था। एक कंटेस्टेंट की कही गई लाइन ने न सिर्फ घर का माहौल बदल दिया, बल्कि बाहर बैठे दर्शकों और एक्स-विनर्स तक को बोलने पर मजबूर कर दिया।

दरअसल, नॉमिनेशन टास्क के दौरान तान्या मित्तल (Tanya Mittal) और कुनिका सदानंद (Kunickaa Sadanand) आमने-सामने थीं। तभी कुनिका ने ऐसी टिप्पणी कर दी जिसने सबको हैरान कर दिया। उन्होंने तान्या से कहा, “तुम्हारी मां ने तुम्हें बेसिक चीजें भी नहीं सिखाई।” इस बात ने सीधे तान्या के दिल पर वार किया और वो फूट-फूटकर रोने लगीं।

यहां देखें गौहर का पोस्ट

Related Post

तान्या हुईं इमोशनल

तान्या ने घरवालों के सामने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, “मेरी मां ही मेरी ताकत हैं। मेरे पापा मुझे मारते थे, तब मेरी मां मुझे बचाती थीं। आज मैं यहां तक उन्हीं की वजह से पहुंची हूं।” उनकी बातें सुनकर घर का माहौल भावुक हो गया और कई कंटेस्टेंट्स ने उनका सपोर्ट करते हुए कुनिका को खूब सुनाया। कुनिका के इस कॉमेंट ने उन्हें एक पल में विलेन बना दिया। सोशल मीडिया पर भी लोग उनकी जमकर आलोचना कर रहे हैं। घर के सदस्य गौरव खन्ना समेत बाकी लोगों ने भी कहा कि टास्क के दौरान पर्सनल कमेंट्स करना बिल्कुल गलत है। 

गौहर खान ने लगाई लताड़

इस पूरे मामले पर बिग बॉस 7 की विनर गौहर खान भी चुप नहीं रहीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुनिका को लताड़ लगाते हुए लिखा, “खुद के मां होने की दुहाई देना, बाहर की बात मत करो, लेकिन किसी और की मां पर ऐसे बोलना डबल स्टैंडर्ड्स हैं। उम्मीद है कि 61 साल की उम्र आपको अभी भी ट्रोलिंग के योग्य बनाती है। वह एक्स्पेक्ट करो जो आप ऑफर कर सकते हैं, वरना ना करो”। गौहर का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है और फैंस ने भी उनकी बात का समर्थन किया।

Shraddha Pandey
Published by Shraddha Pandey

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026