अशनीर ग्रोवर को मिला Bigg Boss 19 का ऑफर? सलमान की ली चुटकी, अब खुद हो रहे ट्रोल

Ashneer Grover Bigg Boss Offered: शार्क टैंक के जज अशनीर ग्रोवर को बिग बॉस 19 में वाइल्ड कार्ड एंट्री का ऑफर मिला. उन्होंने इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया और सलमान खान को हल्के-फुल्के अंदाज में ट्रोल किया. जानिए क्या यह ऑफर असली है या फर्जी.

Published by Shraddha Pandey

Ashneer Grover trolling Salman Khan: शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) के जज और ‘राइज एंड फॉल’ (Rise & Fall) शो के होस्ट अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) को सलमान खान (Salman Khan) के शो ‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19) में वाइल्ड कार्ड एंट्री (Wild Card Entry) का ऑफर मिला है. अशनीर ने इस ऑफर का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर शेयर किया और शो के मेकर्स की चुटकी ली.

मेल में अशनीर को शो में बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट शामिल होने का न्यौता दिया गया था. मेकर्स ने उन्हें ‘डायनामिक पर्सनालिटी’ और ‘मजबूत डिजिटल प्रेजेंस’ वाला बताया. अशनीर ने इस पर मजाक करते हुए लिखा, “सलमान भाई से पूछ लो, मैं तो तब तक फ्री हो जाऊंगा.” उन्होंने यह भी कहा कि “यह ‘मेल मर्ज’ किसी की नौकरी ले जाएगा.”

क्या ये ऑफर फर्जी है?

Related Post

हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, यह ऑफर फर्जी बताया जा रहा है. एक सूत्र ने इंडिया टुडे से कहा कि अशनीर फिलहाल ‘राइज एंड फॉल’ शो होस्ट कर रहे हैं, ऐसे में उनके लिए दोनों शो में शामिल होना संभव नहीं है. यही नहीं, साथ ही सूत्रों ने ये भा कहा कि बिग बॉस को ‘बानीजे एशिया’ नामक प्रोडक्शन हाउस प्रोड्यूस करता है. जबकि मेल में ‘बानीजे ग्रुप’ लिखा है, ‘ये भी इस मेल के  फेक होने का प्रूफ है. ये बहुत हंसाने वाली बात है कि अशनीर ने उस मेल को सोशल मीडिया पर शेयर करने का फैसला लिया, जबकि उसमें फेक होने के पूरे आसार नजर आ रहे थे.’

बिग बॉस 18 में सलमान अशनीर  का हुआ है टकराव

अशनीर और सलमान के बीच पहले भी बिग बॉस 18 में टकराव हो चुका है. तब अशनीर ने शो के दौरान सलमान से अपने पुराने बयानों पर सफाई दी थी. हालांकि, इस बार अशनीर ने सलमान का नाम लेकर हल्के-फुल्के अंदाज में मजाक किया. अशनीर की ये इंस्टा स्टोरी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. उनके फैंस और आलोचक दोनों ही इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. 

Shraddha Pandey

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026