Categories: मनोरंजन

खौफ और सस्पेंस से भरी 2 घंटे 12 मिनट की कहानी, IMDb ने दिया शानदार नंबर

अगर आपको हॉरर या थ्रिलर कंटेंट देखना पसंद है तो आपने Shaitaan जरूर देखी होगी। लेकिन क्या आपको मालूम है कि ये फिल्म असल में एक रीमेक है,आईए जानतें हैं इसके बारे में.

अगर आपको हॉरर या थ्रिलर कंटेंट देखना पसंद है तो आपने Shaitaan जरूर देखी होगी। लेकिन क्या आपको मालूम है कि ये फिल्म असल में एक रीमेक है? Shaitaan गुजराती फिल्म Vash से इंस्पायर्ड है। अब खास बात ये है कि Vash का दूसरा भाग भी रिलीज हो चुका है।27 अगस्त को सिनेमाघरों में आई इस फिल्म का नाम है Vash Level 2। इसे डायरेक्ट किया है कृष्णदेव याग्निक ने। इसमें जानकी बोड़ीवाला फिर से लीड रोल में दिख रही हैं। उनके साथ हितेन कुमार, हितु कनोडिया और आर्यन संघवी जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभा रहे हैं।

सिनेमाघरों में रिलीज हुई Vash Level 2

Vash Level 2 अब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 27 अगस्त को इसका पहला शो दर्शकों के सामने आ चुका है। कई लोग घर बैठे ही फिल्मों का मजा लेना पसंद करते हैं। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। फिलहाल यह फिल्म सिर्फ सिनेमाघरों में उपलब्ध है, लेकिन थोड़े इंतजार के बाद इसे आप OTT पर भी देख पाएंगे। और अगर आपको तुरंत Vash की कहानी देखनी है, तो इसका पहला भाग आप अभी Shemaroo प्लेटफॉर्म पर आसानी से देख सकते हैं।

Best Gujarati Film का अवॉर्ड् भी मिल चुका है

Vash ने सिर्फ दर्शकों को ही नहीं बल्कि क्रिटिक्स को भी अपना दीवाना बना लिया था। यही वजह रही कि 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में इसे Best Gujarati Film का सम्मान मिला। इतना ही नहीं, फिल्म में जानकी बोड़ीवाला की शानदार परफॉरमेंस को भी सराहा गया और उन्हें Best Supporting Actress का नेशनल अवॉर्ड दिया गया। यानी एक ही फिल्म ने दो-दो अवॉर्ड्स अपने नाम कर लिए, जो किसी भी रीजनल मूवी के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।

Vash की कहानी

Vash की कहानी एक आम परिवार से शुरू होती है, जो छुट्टियाँ बिताने अहमदाबाद के पास एक छोटे से गाँव में आता है। शुरुआत में सब कुछ सामान्य और खुशनुमा लगता है, लेकिन अचानक उनकी मुलाकात होती है एक रहस्यमयी शख्स प्रताप से। यही इंसान धीरे-धीरे उनके जीवन में डर और अंधेरे का दरवाजा खोल देता है।जैसे-जैसे फिल्म आगे बढ़ती है, परत दर परत कहानी खुलती जाती है और सामने आता है काला जादू, अलौकिक घटनाएँ और वो सब कुछ,जिसे देखकर दर्शक की रूह कांप जाए। यही थ्रिल और सस्पेंस Vash को एक अलग ही अनुभव बना देता है।

Related Post

Shaitaan से तुलना

अगर आप यही कहानी हिंदी में देखना चाहते हैं तो इसका जवाब है ,Shaitaan। कुछ बड़े बदलावों के साथ Vash को हिंदी में ढालकर ही बनाया गया है Shaitaan, जिसमें अजय देवगन और आर. माधवन जैसे बड़े सितारे लीड रोल में नजर आते हैं। मजेदार बात ये है कि Vash में जानकी बोड़ीवाला ने जो किरदार निभाया था, वही रोल उन्होंने Shaitaan में भी दोहराया है।

Vash की IMDb रेटिंग

अब अगर रेटिंग्स की बात करें तो Shaitaan को IMDb पर 6.5 स्कोर मिला है, जबकि ओरिजिनल Vash की रेटिंग कहीं ज़्यादा यानी 7.9 है। यानी दर्शकों ने इस फिल्म को ज्यादा सराहा है। अगर आपने अभी तक Shaitaan नहीं देखी तो इसे आप आसानी से Netflix पर देख सकते हैं।

OTT पर कब आयेगी Vash Level 2

जहाँ तक बात है Vash Level 2 की, तो फिलहाल ये सिर्फ सिनेमाघरों में उपलब्ध है। आमतौर पर किसी भी फिल्म को थिएटर से OTT तक पहुँचने में 40–45 दिन लगते हैं, तो OTT प्रीमियर के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

Drishyam से Vash की तुलना

भले ही Drishyam पूरी तरह एक सस्पेंस थ्रिलर है और /Shaitaan को हॉरर कैटेगरी में रखा जाता है, लेकिन फिर भी इन फिल्मों को लेकर दर्शकों का अनुभव काफी हद तक मिलता-जुलता है।Drishyam अपने टेढ़े-मेढ़े प्लॉट और दिमाग घुमा देने वाले ट्विस्ट के लिए जानी जाती है, वहीं Shaitaan और Vash आपको अलौकिक डर और साइकॉलॉजिकल हॉरर के साथ बाँध लेती हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि एक फिल्म दिमाग को झकझोरती है और दूसरी दिल की धड़कनें तेज कर देती है।

Shivashakti Narayan Singh

Recent Posts

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026