Categories: मनोरंजन

रणबीर कपूर स्टारर ‘रामायण’ को लेकर आ गया बड़ा अपडेट, फिल्म का द इंट्रोडक्शन 9 शहरों में एक साथ होगा लॉन्च! जानिए कब?

Ranbir Kapoor Film Ramayana: अब तक की सबसे बड़ी फिल्म रामायण की शुरुआत अब होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर लोगों में पहले दिन से ही जबरदस्त उत्साह है।

Published by

Ranbir Kapoor Film Ramayana: अब तक की सबसे बड़ी फिल्म रामायण की शुरुआत अब होने जा रही है। इस फिल्म को लेकर लोगों में पहले दिन से ही जबरदस्त उत्साह है। अब फिल्म का पहला यूनिट 3 जुलाई को देश के 9 बड़े शहरों में लॉन्च किया जाएगा। इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं विजनरी प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा, जो इसे एक भव्य और ऐतिहासिक फिल्म बनाने की तैयारी में हैं। इस लॉन्च के साथ रामायण की सिनेमाई यात्रा का पहला कदम उठाया जाएगा। देश के 9 बड़े शहरों मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, अहमदाबाद, हैदराबाद, कोलकाता, पुणे और कोच्चि में रामायण फिल्म का खास और बड़ा लॉन्च किया जाएगा। इसका मकसद है इस बड़े प्रोजेक्ट की तैयारी और सोच को सीधे देश के लोगों और मीडिया तक पहुंचाना।

रामायण को लेकर लोगों में ज़बरदस्त जोश

रामायण की शुरुआत से ही इसे लेकर लोगों में ज़बरदस्त उत्सुकता रही है। वजह ये है कि इसमें भारत की सबसे पूजनीय कहानी को दुनियाभर के बेहतरीन फिल्म बनाने वालों और टेक्निकल टीम के साथ मिलाकर दिखाया जा रहा है। ये फिल्म भारत और विदेश की टीम के साथ मिलकर बनाई जा रही है। पहले यूनिट का लॉन्च एक बड़ी शुरुआत है, जिससे रामायण की दुनिया तैयार की जा रही है, जो अलग-अलग देशों, सभ्यताओं और पीढ़ियों को जोड़ेगी।

Related Post

कब रिलीज होगी फिल्म?

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी और नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज और 8 बार ऑस्कर जीत चुके वीएफएक्स स्टूडियो डनेग द्वारा प्रोड्यूस की जा रही रामायण, यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के साथ मिलकर बनाई जा रही है। इस महाकाव्य का पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज़ की जाएगी, जबकि दूसरा पार्ट दिवाली 2027 पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अगर सिर्फ पहले यूनिट के लॉन्च को नौ शहरों में इतने भव्य तरीके से सेलिब्रेट किया जा रहा है, तो सोचिए फिल्म रिलीज़ होने पर इसका ग्लोबल असर कितना बड़ा होगा। ‘रामायण’ की यात्रा अब आधिकारिक तौर पर शुरू हो चुकी है और अब पूरी दुनिया की नजर इस पर टिकी है।

Published by

Recent Posts

‘खच्चर नहीं, जीप ही मिलेगी’, जब RS में PM मोदी ने इंदिरा गांधी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाया

PM Modi: राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते…

February 5, 2026

गालीबाज ‘भाभीजान’ पकड़ी गईं, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया था वायरल; जानें पूरा मामला

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समरीन निशा, जिन्हें 'भाभीजान'…

February 5, 2026

कौन हैं बिहार के हेमंत मिश्रा? DSP से SDM और अब IAS तक का सफर, जानिए पूरी कहानी

Hemant Mishra IAS Success Story: बिहार के बक्सर जिले के हेमंत मिश्रा ने UPSC परीक्षा…

February 5, 2026

IAS अफसर को कितनी मिलती है सैलरी? जानिए IAS, IPS की सैलरी, पद और सरकारी सुविधाएं

IAS Salary and facilities: युनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा को देश की…

February 5, 2026

WPL 2026 Prize Money: फाइनल जीतते ही टीम का हर खिलाड़ी बन जाएगा करोड़पति, जानें इनामी राशि

WPL 2026 Prize Money: WPL 2026 का फाइनल दिल्ली कैपिटल्स और RCB के बीच वडोदरा…

February 5, 2026