Categories: मनोरंजन

Lawrence Bishnoi की गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाया! गैंगस्टर का ठनका माथा, प्यार के लिए बहा दी थी खून की नदियां

Lawrence Bishnoi Love Affair: लॉरेंस बिश्नोई गैंगस्टर बनने से पहले बेहद आम जिंदगी गुजारता था। लेकिन चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज कैंपस में साल 2010 में एक लड़की को जिंदा जला दिया गया था। जानकारी के मुताबिक यह लड़की कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गर्लफ्रेंड थी। इसी घटना के बाद उसने खूनी दुनिया में कदम रखा।

Published by Preeti Rajput

Lawrence Bishnoi Love Affair: भारत का कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई अक्सर चर्चाओं में रहता है। लॉरेंस ने पिछले साल एनसीपी लीडर बाबा सिद्दीकी की हत्या करवा दी थी। बाबा सिद्दीकी सलमान खान के करीबी दोस्तों में से एक थे। लॉरेंस सलमान खान को अपना कट्टर दुश्मन मानता है। उसने कई बार भाईजान पर जानलेवा हमला भी किया है। लॉरेंस गुजरात की साबरमती सेंट्रल जेल के अंदर बंद है। लेकिन वहां से उसके लिए बाहर खून-खराबा कराना आम बात है। उसकी गैंग सलमान पर हमेशा निशाना साधे बैठी रहती है। लेकिन क्या आप जानते हैं, भारत का मशहूर गैंगस्टर खूनी दुनिया में कदम रखने से पहले किसी के प्यार में पागल था। 

Maalik Review: आखिरी पल तक आपको साथ ले जाती है ‘मालिक’, राजकुमार राव ने लूटी महफिल

लॉरेंस का प्यार रह गया अधूरा

बता दें कि लॉरेंस के साथ एक लड़की हुआ करती थी, जिसे साल 2010 में चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज में जिंदा जला दिया गया था। दावा किया जाता है कि इस लड़की से लॉरेंस पागलों की तरह प्यार किया करता था। इस हादसे के बाद लॉरेंस ने पढ़ाई छोड़ दी थी। फिर वह संपत नेहरा व गोल्डी बरार के साथ मिलकर खूनी दुनिया में आ गया। इस गैंग ने छात्र नेता की हत्या के साथ अपराध की दुनिया में कदम रखा था।

Related Post

Paras Chhabra Birthday Special: पारस छाबड़ा पर एक्स गर्लफ्रेंड ने किया था “टोना-टोटका” करियर में आई खूब मुश्किलें

कैंपस में लड़की को जिंदा जलाया

इस लड़की की हत्या के बाद लॉरेंस की पूरी जिंदगी तबाह हो गई। लॉरेंस के पिता ने कांवेंट स्कूल में उसका एडमिशन कराया था। इसी क्लास में पढ़ने वाली लड़की से उसकी नजदीकी हो गई। 12वीं कक्षा के बाद भई दोनों के पिता ने उनके एडमिशन चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज में करा दिया। इस दौरान लॉरेंस को राजनीति में मजा आना लगा। वह  छात्रसंघ के चुनाव में उतर गया। वह लड़की इस चुनाव के लिए लॉरेंस का साथ दे रही थी। लेकिन उसके बावजूद वह चुनाव हार गया। जिसके बाद जीतने वाले ने टशन में लॉरेंस के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उस लड़की को कैंपस में ही जिंदा जला दिया। इस घटना ने लॉरेंस को पूरी तरह से तबाह कर दिया। 

लॉरेंस की गैंग ने फैलाया आतंक

इसके बाद लॉरेंस को संपत नेहरा और गोल्डी बराड़ का साथ मिला। फिर जिस दुनिया में इस गैंग ने कदम रखा वहां से वापस लौटना मुश्किल था। इन तीनों ने सरेआम और कॉलेज कैंपस में दूसरे गुट के नेता को दौड़ा दौड़ा कर गोली मारकर हत्या कर दी। तीनों ने पढ़ाई छोड़ रंगदारी करना शुरू कर दिया। जो रंगदारी देने से मना करता उसे मौत के घाट उतार दिया जाता। धीरे-धारे इनका आतंक सभी शहरों में फैल गया। लॉरेंस केवल 31 साल का है, लेकिन करीब 8-9 साल से देश भर की जेलों में सजा काट रहा है। फिलहाल यह पुलिस की गिरफ्त में है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी एनआईए ने दावा किया है कि इसके गैंग में 700 से अधिक शूटर हैं।  

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026