Categories: मनोरंजन

Big B से पहले इस एक्टर के लिए धड़कता था जया बच्चन का दिल, 1971 की इस फिल्म में हुआ था ऑनस्क्रीन प्यार..!

Jaya Bachchan First Love : जया बच्चन एक बहुत ही शानदार एक्ट्रेस हैं. एक समय था जब वो बहुत सी शानदार एक्ट्रेसेज को टक्कर देती थी. उन्होंने बहुत सी हिट फिल्में भी दी हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमिताभ बच्चन से पहले उनका प्यार कोई और था अगर नहीं तो आइए जानते हैं-

Published by Sanskriti Jaipuria

Jaya Bachchan First Love : सादगी की मिसाल, जया बच्चन का नाम उन एक्ट्रेसेज में शुमार है जिन्होंने बहुत कम उम्र में ही इंडस्ट्री में अपनी छाप छोड़ दी थी. 15 साल की उम्र में उन्होंने सत्यजित रे की बंगाली फिल्म ‘महानगर’ से अपने करियर की शुरुआत की और आठ साल बाद हिंदी सिनेमा में ‘गुड्डी’ से धमाकेदार एंट्री ली.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमिताभ बच्चन से शादी करने वाली जया बच्चन का पहला क्रश कोई और था? और वो भी कोई मामूली नाम नहीं, बल्कि अपने जमाने के सुपरस्टार धर्मेंद्र थे!

कॉफी विद करण पर किया खुलासा

जया बच्चन का ये राज उस वक्त सामने आया जब वो हेमा मालिनी के साथ कॉफी विद करण शो में पहुंचीं. दोनों दिग्गज एक्ट्रेसेज एक-दूसरे की कंपनी को काफी पसंद कर रही थीं, तभी जया ने बड़ा खुलासा कर डाला.

उन्होंने कहा, ‘मुझे ‘शोले’ में बसंती का रोल करना चाहिए था क्योंकि मैं धर्मेंद्र से प्यार करती थी.’ जया ने धर्मेंद्र की तारीफ करते हुए उन्हें ‘ग्रीक गॉड’ बताया. उन्होंने याद किया, ‘जब मैंने उन्हें पहली बार देखा तो मैं इतनी नर्वस हो गई कि कुछ समझ नहीं आया. वो सफेद पैंट और जूते पहने हुए थे और किसी ग्रीक गॉड जैसे लग रहे थे.’

फिल्म ‘गुड्डी’ में ऑनस्क्रीन क्रश

1971 में आई फिल्म ‘गुड्डी’ में जया ने एक स्कूल गर्ल का किरदार निभाया था जिसे सुपरस्टार धर्मेंद्र से ऑनस्क्रीन प्यार हो जाता है. दिलचस्प बात ये है कि फिल्म की ये स्टोरी लाइन कहीं ना कहीं उनकी रियल लाइफ फीलिंग्स से भी मेल खाती थी.

Related Post

फिल्म में धर्मेंद्र खुद का ही रोल प्ले कर रहे थे और जया गुड्डी बनी थीं,मानो जैसे वो किरदार उनके दिल से निकला हो.

2023 में फिर दिखे साथ

2023 में रिलीज हुई ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में धर्मेंद्र और जया बच्चन एक बार फिर स्क्रीन पर साथ नजर आए. फिल्म की शूटिंग के दौरान खींची गई एक तस्वीर को धर्मेंद्र ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा- ‘गुड्डी, हमेशा मेरी प्यारी गुड्डी रहेंगी. वो एक वर्ल्ड क्लास आर्टिस्ट हैं और हमेशा मेरी तारीफ करती हैं.’

फैंस ने भी इस थ्रोबैक को दिल से सराहा और पोस्ट पर प्यार की बारिश कर दी.

अमिताभ से शादी, लेकिन दिल में धर्मेंद्र की एक खास जगह

जया बच्चन आज भले ही अमिताभ बच्चन की धर्मपत्नी हैं, लेकिन ये किस्सा साबित करता है कि धर्मेंद्र के प्रति उनका ये क्रश आज भी एक प्यारी याद की तरह बसा हुआ है – जिसे वो बिना हिचक आज भी दुनिया के सामने रख देती हैं.

Sanskriti Jaipuria

Recent Posts

Silver Price Today 16 March: मौका है लपक लो… गिर गए चांदी के दाम, इस शहर में सबसे सस्ती

Silver Price Today 16 March: विदेश में चल रहे वॉर के चक्कर में पहले सोने-चांदी…

March 16, 2026

Sinners Streaming Platform: किस OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं फिल्म ‘सिनर्स’, कमजोर है दिल तो जरा सावधान!

Sinners Streaming Platform : ऑस्कर अवॉर्ड जीतने वाली और 16 कैटेगरी में नॉमिनेशन पाने वाली…

March 16, 2026

Ram Navami 2026: 26 या 27 मार्च कब है राम नवमी, जानें शुभ मुहूर्त

Ram Navami 2026: इस साल राम नवमी का त्योहार कब है, लोग इस त्योहार को…

March 16, 2026