मैं कांप रही थी…शोएब मलिक से तलाक के बाद ऐसी थी Sania Mirza की हालत, बयां किया दर्द

सानिया मिर्ज़ा ने खुलासा किया कि शोएब मलिक से तलाक के बाद उन्हें पैनिक अटैक आया था. अपने शो में सानिया ने बताया कि फराह खान ने मुश्किल वक्त में कैसे की मदद.

Published by Kavita Rajput

पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा (Sania Mirza) यूट्यूब पर अपना नया शो लेकर आई हैं जिसका नाम हैServing It Up With Sania. शो के पहले ही एपिसोड में सानिया ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है, इस शो की गेस्ट मशहूर कोरियोग्राफर फराह खान (Farah Khan) थीं. सानिया ने बताया है कि पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान शोएब मलिक (Shoaib Malik) से तलाक के बाद उन्हें पैनिक अटैक आया था और उस वक्त फराह खान ने उनकी बहुत मदद की थी. 

शो की शूटिंग से पहले आया पैनिक अटैक 

सानिया बताती हैं कि, ‘मैं ऑन कैमरा इसके बारे में बात नहीं करना चाहती थी, हालांकि एक समय मैं लाइफ के सबसे लोवेस्ट मोमेंट पर थी उस समय आप (फराह खान) मदद के लिए आगे आईं थीं. सानिया आगे कहती हैं, ‘जब आप आई तब मैं कांप रही थी, यदि आप ना आईं होतीं तो मैं उस दिन वो शो नहीं कर पाती, मुझे याद है आपने मुझसे कहा था- चाहे कुछ भी हो तुम ये शो कर रही हो’.

Related Post

फराह ने भी सानिया की इस बात पर कहा कि जैसे ही मुझे पता चला कि सानिया परेशान है तो मैं सब छोड़कर पायजामे और चप्पल में ही उसके पास पहुंच गई थी. फराह ने सानिया की तारीफ करते हुए कहा, आप सिंगल मदर हैं और सिंगल मदर होने से मुश्किल कुछ नहीं हो सकता.

2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर से की थी शादी 

टेनिस प्लेयर सानिया मिर्ज़ा ने साल 2010 में पाकिस्तानी क्रिकेटर टीम के कप्तान रहे शोएब मलिक से शादी की थी. इस शादी के बाद देश में सानिया मिर्ज़ा के खिलाफ लोगों का गुस्सा भी फूटा था और प्लेयर को खूब ट्रोल भी किया गया था. बताते चलें कि सानिया की शादी लंबी नहीं चली और साल 2024 में खुलासा हुआ कि उनका तलाक हो चुका है. सानिया और शोएब का एक बेटा भी है जिसका नाम इजहान मिर्ज़ा मलिक है.

Kavita Rajput

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026