Anunay Sood की मौत के 13 दिनों बाद सामने आया ‘वो’ सच, जिसकी वजह से सब थे परेशान; जानें- क्या है पूरा मामला

Anunay Sood Death Reason: अनुनय सूद की मौत के कारणों से पर्दा उठता हुआ नजर आ रहा है. अनुनय के साथ मौजूद दो महिलाओं ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि ड्रग्स के ओवरडोज की वजह से अनुनय की मौत हुई है.

Published by Sohail Rahman

Anunay Sood Death Reason: मशहूर ट्रैवल कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुनय सूद का 6 नवंबर, 2025 को 32 वर्ष की उम्र में अमेरिका के लास वेगास में निधन हो गया. उनकी मृत्यु के तेरह दिन बाद लास वेगास की आउटलेट 8NewsNow ने इन्फ्लुएंसर की मौत के कारण के बारे में बड़ा खुलासा किया है. कई मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से जानकारी सामने आ रही है कि अनुनय की मौत का कारण नशीली दवाओं का ओवरडोज बताया जा रहा है.

ड्रग्स का ओवरडोज है मौत का कारण (Drug overdose is the cause of death)

पुलिस दस्तावेजों के अनुसार इन्फ्लुएंसर 4 नवंबर को वेन लास वेगास में बेहोशी की हालत में पाया गया था. उसके पास से भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया गया था. पुलिस को एक छोटा बैग भी मिला जिसमें एक सफेद पाउडर था. पुलिस को दिए गए एक बयान में अनुनय के साथ मौजूद एक महिला ने बताया कि उनके समूह ने सुबह 4 बजे कैसीनो में एक अज्ञात व्यक्ति से एक सफेद पाउडर खरीदा था, जिसे उन्होंने कोकीन बताया था.

अनुनय के साथ मौजूद महिला ने क्या बताया? (What did the woman present with Anunay say?)

महिला के बयान के अनुसार अनुनय, महिला और उसके एक अन्य साथी ने पाउडर का सेवन किया था. दोनों महिलाओं को होश में आने में लगभग एक घंटा लगा. इस दौरान अनुनय बेहोश थे.

यह भी पढ़ें :- 

प्रिया धापा नहीं ये लड़की है फेमस यूट्यूबर Sourav Joshi की होने वाली वाइफ, खुद किया खुलासा

पुलिस ने क्या कहा? (What did the police say?)

इसको लेकर लास वेगास मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग ने एक गैर-आपराधिक मेडिकल रिपोर्ट दर्ज की है. हालांकि मौत का आधिकारिक कारण अभी तय नहीं हुआ है, क्योंकि टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट आने में समय लग सकता है. सोमवार तक किसी भी तरह की गिरफ्तारी नहीं हुई थी.

अनुनय सूद के परिवार वालों ने क्या कहा? (What did Anunay Sood’s family say?)

अनुनय सूद की मौत पर उनके परिवार वालों और करीबी दोस्तों की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. जिसमें उन्होंनेपिछले हफ्ते सोशल मीडिया पर उनके निधन की पुष्टि की थी. उन्होंने प्रशंसकों से प्रार्थना की कि वे गोपनीयता बनाए रखें और उनके निवास स्थान के बाहर एकत्रित न हों.

Related Post

A post shared by ANUNAY SOOD | India 🇮🇳 (@anunaysood)

कौन थे अनुनय सूद? (Who was Anunay Sood?)

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अनुनय न केवल एक प्रसिद्ध ट्रैवल इन्फ्लुएंसर थे, बल्कि एक फोटोग्राफर, उद्यमी और वैश्विक कंटेंट क्रिएटर भी थे. इंस्टाग्राम पर 1.4 मिलियन फ़ॉलोअर्स और यूट्यूब पर 3.8 लाख सब्सक्राइबर्स के साथ वह डिजिटल दुनिया में काफी फेमस है. उन्हें फोर्ब्स इंडिया की 2022, 2023 और 2024 की टॉप 100 डिजिटल स्टार्स की सूची में शामिल किया गया था.

यह भी पढ़ें :-

खतरे में अरमान मलिक की जान, दोनों पत्नियों को सता रही पति की चिंता; आखिर कौन है यूट्यूबर का जानी दुश्मन?

Sohail Rahman

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026