Categories: मनोरंजन

ईशा देओल के Ex पति को फिर हुआ प्यार, मिस्ट्री गर्ल संग रोमांटिक तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर बढ़ाया तापमान

Esha Deol Ex Husband Bharat Takhtani Viral Pic: ईशा देओल से तलाक के बाद उनके एक्स पति को एक बार फिर से प्यार हो गया है। उनके मिस्ट्री गर्ल संग रोमांटिक तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है।

Published by Preeti Rajput

Esha Deol Ex Husband Bharat Takhtani: बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल (Esha Deol) से अलग होने के बाद उनके एक्स पति भरत तख्तानी (Bharat Takhtani) अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं। उन्हें अब एक बार फिर से प्यार हो गया है। बिजनेसमैन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक मिस्ट्री गर्ल के साथ तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं, कि ईशा से अलग होने के बाद भरत को एक बार फिर प्यार मिल गया है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं। 

भरत तख्तानी ने शेयर की तस्वीरें

भरत तख्तानी ने मिस्ट्री गर्ल संग अपनी रोमांटिक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। जानकारी के मुताबिक, उनका नाम मेघना लखानी है। तस्वीर शेय कर ईशा देओल के एक्स पति भरत तख्तानी ने कैप्शन में लिखा- “परिवार में आपका स्वागत है, वो भी ऑफिशियल तरीके से। मेघना ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर यह स्टोरी वापस शेयर की है। इसके साथ ही एक तस्वीर में वह भरत के साथ रोमांटिक पोज करती नजर आ रही हैं। 

वायरल हुई मिस्ट्री गर्ल संग फोटोज

भरत की मिस्ट्री गर्ल के साथ इन तस्वीरों ने लोगों को हैरान कर दिया है। भरत हाल ही में ईशा के साथ नजर आए थे। उन्होंने ईशा के साथ आध्यात्मिक गुरु स्वामी चिदानंद सरस्वती के साथ गंगा आरती में भाग लिया था। इस यात्रा की तस्वीरों में एक्स कपल एक साथ धार्मिक अनुष्ठान करते नजर आए। जिसके बाद कयास लगाए जाने शुरू हो गए थे कि दोनों के बीच सुलह हो गई है। लेकिन इन तस्वीरों ने सभी को हैरानी में डाल दिया है। तलाक की कंफर्मेशन के बाद से पहली बार दोनों एक साथ नजर आए थे। ईशा संग उनके पैचअप के रूमर्स को इन तस्वीरों ने शांत कर दिया है। 

Related Post

Bigg Boss 19 : पहले ‘वीकेंड के वार’ पर Salman Khan ने ली तान्या मित्तल की क्लास, इस कंटेस्टेंट पर भी बरसा कहर

साल 2012 में हुई थी कपल की शादी

बता दें कि, ईशा देओल ने साल 2012 में बिजनेसमैन भरत तख्तानी संग सात फेरे लिए थे। लेकिन, शादी के बाद दोनों साल 2024 में अलग हो गए थे। इस जोड़ी की तलाक की खबरों ने सभी को हैरान कर दिया था। दोनों ने कंबांइड स्टेटमेंट जारी कर बताया कि उनका सैपरेशन म्युचुअल और एमिकेबल तरीके से हो रहा है। बता दें कि इस जोड़ी की दो बेटियां राध्या और मिराया हैं। बड़ी बेटी 6 साल की और छोटी बेटी चार साल की है।  

पिंक मेक्सी में हॉट Tanya Mittal ने किया ऐसा काम, Bigg Boss 19 का ये वीडियो देख; यूजर्स बोले- रानी से बनी…

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Rajya Sabha Elections 2026 Updates: राज्यसभा की 11 सीटों पर मतदान जारी, NDA या INDIA, जानें किसका पलड़ा भारी

Rajya Sabha Elections 2026 Updates: राज्यसभा की 11 सीटों पर मतदान जारी है. सभी सीटों…

March 16, 2026

Gen Z को लगा झटका, बंद हो रहा इंस्टाग्राम का एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, ऐसे करें अपनी चैट्स को सिक्योर

Instagram end to end encryption: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम का इस्तेमाल आज-कल हर कोई कर…

March 16, 2026

Gudi Padwa 2026 Bank Holiday: गुड़ी पड़वा पर किन-किन शहरों में बैंक रहेंगे बंद, RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट

Gudi Padwa 2026 Bank Holiday:  गुड़ी पड़वा/उगादि/तेलुगु नव वर्ष/नवरात्र के चलते गुरुवार (19 मार्च, 2026)…

March 16, 2026