Categories: मनोरंजन

इस तरह हुई Huma Qureshi के भाई की हत्या, सामने आई दिल दहला देने वाली वीडियो,देख निकल जाएगी चीखें

Huma Qureshi: आसिफ कुरैशी 42 साल के थे और चिकन सप्लाई का काम करते थे। जानकारी के मुताबिक, निज़ामुद्दीन थाना क्षेत्र के जंगपुरा भोगल बाजार वाली गली में गुरुवार देर रात पार्किंग को लेकर विवाद हुआ।

Published by Divyanshi Singh

Huma Qureshi: दिल्ली के निज़ामुद्दीन इलाके में पार्किंग विवाद बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई को बेरहमी से मार दिया गया। छोटी सी बात पर हुए विवाद में हुमा कुरैशी के चचेरे भाई की जान चली गई। दरअसल ये विवाद पार्किंग को लेकर हुआ था। पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इस वीडियो में आरोपियों को आसिफ पर हमला करते देखा जा सकता है।

42 साल के थे आसिफ कुरैशी

आसिफ कुरैशी 42 साल के थे और चिकन सप्लाई का काम करते थे। जानकारी के मुताबिक, निज़ामुद्दीन थाना क्षेत्र के जंगपुरा भोगल बाजार वाली गली में गुरुवार देर रात पार्किंग को लेकर विवाद हुआ। बताया जा रहा है कि दो युवकों ने आसिफ के घर के सामने स्कूटी खड़ी की थी। आसिफ ने स्कूटी खड़ी करने से इनकार कर दिया। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और दोनों ने आसिफ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में आसिफ बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहाँ डॉक्टरों ने आसिफ को मृत घोषित कर दिया।

आसिफ की पत्नी ने किया दिल दहला देने वाला खुलासा

मृतक की पत्नी शाइना ने बताया कि इससे पहले भी आरोपियों का उसके पति से पार्किंग विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। आसिफ जब काम से घर लौटा तो घर के सामने एक पड़ोसी की स्कूटी खड़ी थी। आसिफ ने पड़ोसियों से स्कूटी हटाने को कहा, लेकिन स्कूटी हटाने की बजाय, उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और आसिफ को धारदार हथियार से घायल कर दिया। परिजन आसिफ को अस्पताल ले गए जहाँ उसकी मौत हो गई।

Related Post

पुलिस ने इस मामले में दो सगे भाइयों उज्जवल और गौतम को गिरफ्तार किया है। दोनों पर आसिफ के सीने पर सुआ घोंपने का आरोप है। आसिफ की दो शादियाँ हुई थीं। दूसरी पत्नी का नाम शाइना था। आसिफ ने 2018 में शाइना से प्रेम विवाह किया था। शाइना का पुराना नाम रेणु जैन था। शाइना के अनुसार, एक पत्नी निज़ामुद्दीन में रहती है। लेकिन आसिफ शाइना के साथ ही रहता था।

हुमा कुरैशी का दिल्ली कनेक्शन

आपको बता दें कि हुमा कुरैशी दिल्ली की रहने वाली हैं। उनका जन्म और पालन-पोषण यहीं हुआ। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के गार्गी कॉलेज से भी पढ़ाई की है। लेकिन अभिनय में करियर बनाने के लिए वह मुंबई आ गईं। उनके पिता सलीम कुरैशी मशहूर सलीम रेस्टोरेंट चेन चलाते हैं।

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

‘खच्चर नहीं, जीप ही मिलेगी’, जब RS में PM मोदी ने इंदिरा गांधी से जुड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाया

PM Modi: राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते…

February 5, 2026

गालीबाज ‘भाभीजान’ पकड़ी गईं, आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया था वायरल; जानें पूरा मामला

Uttar Pradesh News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर समरीन निशा, जिन्हें 'भाभीजान'…

February 5, 2026

कौन हैं बिहार के हेमंत मिश्रा? DSP से SDM और अब IAS तक का सफर, जानिए पूरी कहानी

Hemant Mishra IAS Success Story: बिहार के बक्सर जिले के हेमंत मिश्रा ने UPSC परीक्षा…

February 5, 2026

IAS अफसर को कितनी मिलती है सैलरी? जानिए IAS, IPS की सैलरी, पद और सरकारी सुविधाएं

IAS Salary and facilities: युनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) सिविल सेवा परीक्षा को देश की…

February 5, 2026

WPL 2026 Prize Money: फाइनल जीतते ही टीम का हर खिलाड़ी बन जाएगा करोड़पति, जानें इनामी राशि

WPL 2026 Prize Money: WPL 2026 का फाइनल दिल्ली कैपिटल्स और RCB के बीच वडोदरा…

February 5, 2026